Ajit Pawar Property: NCP के हैवी वेट कहलाते हैं अजीत पवार, जानिए इनकी संपत्ति के बारे में

Ajit Pawar Property: रविवार को महाराष्ट्र की राजनीति में 100 डिग्री का उबाल उस वक्त आया है जब एनसीपी नेता अजीत पवार ने एडीए से हाथ मिला लिया और कहा कि उनके साथ 18 विधायक हैं और इसके बाद दोपहर में उन्होंने राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में इस खबर मे जोर पड़ लिया कि अब पवार का पावर कम हो गया है और एनसीपी टूट गई है।

 Ajit Pawar Property:

अब अजीत पवार के शिंदे सरकार में शामिल होने से किसे नफा हुआ और किसे नुकसान, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि राज्य में इस वक्त जमकर सियासी उथल-पुथल मची हुई है।

अजीत पवार काफी संपन्न नेता कहे जाते हैं

आपको बता दें कि शरद पवार के बड़े भाई अनंतराव के बेटे अजीत पवार काफी संपन्न नेता कहे जाते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में अजीत पवार ने साफ किया था कि वो 105 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। एफिडेविट के हिसाब से पवार के पास तीन कारें, दो ट्रैक्‍टर्स, चार ट्रॉली थे। अजीत पवार के पास लग्जरी कारें हैं, जिनके नाम हैं Honda Accord, Honda CRV और Toyota Cambray।

11 लाख कैश और 13 लाख के गहने

जबकि उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के पास इनोवा क्रिस्टिया कार है। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि उनके पास 11 लाख कैश और 13 लाख के गहने हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास 61 लाख और 56 हजार के गहने हैं।

50 करोड़ की जमीन के मालिक हैं पवार

यही नहीं पति-पत्नी दोनों के पास 50 करोड़ की जमीन है। यही नहीं अजीत पवार के दोनों बेटे जय और पार्थ भी करोड़पति हैं। उनके बेटे पार्थ में सक्रिय राजनीति में हैं। लोकसभा चुनाव के लिए जब उन्होंने अपना हलफनामा दाखिल किया था तो उसमें उन्होंने अपनी संपत्ति 20.12 करोड़ रु बताई थी।

गोवा में रिसोर्ट की कीमत 250 करोड़

अजीत पवार के पास कई लग्जरी फ्लैट हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में है। यही नहीं गोवा में रिसोर्ट जो उनके नाम पर है उसकी प्राइस 250 करोड़ है और यही नहीं जरंदेश्वर में उनके पास एक शुगर फैक्ट्री है, जिसकी कीमत 600 करोड़ के आस-पास है।

'एनसीपी के सभी लोग मेरे साथ'

डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद अजीत पवार ने दावा किया है 'एनसीपी के नेताओं का समर्थन उनके साथ है। वो पीएम मोदी के काम से प्रभावित हैं इसलिए मैंने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी और चुनाव चिन्ह उनके साथ हैं ओर वो इसी चिह्न के साथ इलेक्शन लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+