Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ajit Pawar Plane Crash: कमर्शियल पायलट थीं अजित पवार का प्लेन उड़ाने वालीं Shambhavi Pathak, कितनी थी सैलरी?

Shambhavi Pathak update news: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती हवाई अड्डे के पास हुए एक भीषण विमान हादसे ने राज्य को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और पांच अन्य लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। अधिकारियों द्वारा इस घटना की गहन जांच शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि बुधवार की सुबह अजित पवार का चार्टर्ड Learjet 45 विमान बारामती हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान में सवार सभी लोगों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस हादसे में दो पायलट और फ्लाइट अटेंडेंट की भी मौत हो गई। इस दुखद दुर्घटना में मारे गए पायलटों की पहचान कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शांभवी पाठक के रूप में हुई है।

Shambhavi Pathak

दोनों ही अनुभवी विमानन पेशेवर थे लेकिन आज दोनों की उड़ान अधूरी रह गई। प्लेन को कैप्टन शांभवी पाठक उड़ा रही थीं। मालूम हो कि शांभवी उड़ान की पायलट-इन-कमांड थीं, वो एक सेना अधिकारी की बेटी थीं। होनहार लेडी पायलट के निधन से परिवार सदमे में है।

Shambhavi Pathak ने मुंबई विवि से की थी पढ़ाई

शांभवी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिक्स और एविएशन साइंस में बीएससी की डिग्री हासिल की थी। शांभवी पाठक ने न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी से कमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग ली थी। शांभवी ने ⁠साल 2018-19 के बीच प्रोफेशनल फ्लाइंग सीखी। ⁠यहीं से उन्हें न्यूजीलैंड सिविल एविएशन अथॉरिटी का कमर्शियल पायलट लाइसेंस मिला था।

Shambhavi Pathak की सैलरी कितनी थी? 

विदेश से ट्रेनिंग लेने के बाद शांभवी इंडिया लौटी थीं और  सिक्योरिटी यानी AVSEC की ट्रेनिंग स्पाइसजेट से हासिल थी। वो मौजूदा दौरा में वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में फुल-टाइम फर्स्ट ऑफिसर की पोस्ट पर काम कर रही थीं, आम तौर पर ऐसे ऑफिसर की सैलरी 3 से 4 लाख रुपये तक के आस-पास होती है।

Shambhavi Pathak

कैसे हुआ हादसा? (Ajit Pawar Plane Crash)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान ने सुबह करीब 8 बजे मुंबई से उड़ान भरा था और बारामती में उतरने का प्रयास करते समय उसने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वह दुर्घटनाग्रस्त घटिल हुई। इस हादसे के बाद भीषण आग लग गई और कई विस्फोट हुए।

Shambhavi Pathak दिल्ली मे रहते थे

VSR एविएशन के शीर्ष अधिकारी वीके सिंह ने मीडिया को बताया कि 'दोनों पायलट दिल्ली में रहते थे और उनके पास पर्याप्त उड़ान का अनुभव था। उन्होंने कहा कि जानकारी के अनुसार, विमान बिल्कुल ठीक था। इसमें कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। इसका रखरखाव बहुत अच्छी तरह से किया गया था।'

Shambhavi Pathak

'ऐसा लगता है कि दृश्यता बहुत कम थी। पायलट ने रनवे पर उतरने का प्रयास किया, लेकिन मिस्ड अप्रोच किया, और फिर दूसरा प्रयास किया। यदि कोई पायलट रनवे नहीं देख पाता है, तो उसे मिस्ड अप्रोच करना पड़ता है। मुझे बहुत दुख है, कैप्टन शांभवी मेरे लिए मेरी बच्ची जैसी थीं, वो बेहतरीन पायलट थीं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+