Ajit Pawar को निर्मला सीतारमण ने दी बड़ी सौगात, NCP के दिवंगत नेता का ड्रीम प्रोजेक्ट होगा पूरा
Ajit Pawar Budget 2026: एनसीपी के दिवंगत नेता अजित पवार का सबसे बड़ा सपना पुणे को विश्व स्तरीय शहर के रूप में विकसित करना था। वे लगातार इस बात पर जोर देते रहे कि पुणे को आधुनिक परिवहन, बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और तेज कनेक्टिविटी की जरूरत है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में पुणे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की है।
दिवंगत एनसीपी नेता अजित पवार पुणे शहर के विकास और वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए काफी उत्सुक रहते थे। निकाय चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने बार-बार दोहराया था कि पुणे को आने वाले सालों में मेगा कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिलेंगे।

Ajit Pawar Budget 2026: पुणे को मिला हाई स्पीड कॉरिडोर
- पुणे-मुंबई और पुणे-हैदराबाद के बीच प्रस्तावित हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को महाराष्ट्र के विकास के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है।
- इस परियोजना से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि उद्योग, आईटी, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट की वजह से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
- अजित पवार हमेशा कहते थे कि पुणे की असली ताकत उसकी कनेक्टिविटी में है। अगर इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जाए तो यह शहर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का मजबूत विकल्प बन सकता है।
High Speed Corridor से कनेक्टिविटी होगी बेहतर
विशेषज्ञों का मानना है कि हाई स्पीड रेल परियोजना से पुणे में बड़े पैमाने पर निवेश आएगा। नए औद्योगिक हब विकसित होंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और रियल एस्टेट सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी। अजित पवार ने अपने राजनीतिक जीवन में कई बार पुणे मेट्रो, रिंग रोड और आधुनिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क की पैरवी की थी। उनका मानना था कि तेज और सुरक्षित परिवहन ही किसी शहर को वर्ल्ड क्लास बनाता है।
निर्मला सीतारमण की घोषणा अजित पवार के विजन पूरा होने की दिशा में एक अहम कदम है। पुणे के नागरिकों में भी इस प्रोजेक्ट को लेकर खासा उत्साह है, क्योंकि इससे शहर के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
राज्य सरकार के अनुसार, यह कॉरिडोर सिर्फ एक रेल परियोजना नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदलने वाला कदम है। आने वाले वर्षों में पुणे को स्मार्ट और ग्लोबल सिटी बनाने की दिशा में यह सबसे बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications