Ajit Pawar Love Story : पहली नजर में ही सुनेत्रा पर दिल हार बैठे थे अजित पवार , काकी ने कराई थी शादी
Ajit Pawar Love Story : NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार अब हमारे बीच में नहीं रहे, बुधवार सुबह उनकी प्लेन क्रैश में मौत हो गई। आज महाराष्ट्र के बारामती में लैंड करके वक्त उनका प्लेन क्रैश हुआ, उनके साथ विमान में अन्य 5 लोग भी सवार थे, जिनकी मौत हो गई है। इस दुखद घटना ने महाराष्ट्र समेत पूरे भारत को हिलाकर रख दिया है।
अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति का बहुत बड़ा नाम था। महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने से पहले भी वो 5 बार डिप्टी सीएम की पोस्ट पर रह चुके थे यानी वो छठवीं बार उपमुख्यमंत्री की भूमिका में नजर आ रहे थे। बारामती की जड़ों से निकले अजित पवार असल जिंदगी में काफी इमोशनल और परिवार से बेहद प्यार करने वाले इंसान थे।

सियासी गलियारों में भले ही वो शरद पवार के खिलाफ रहे हों लेकिन परिवार के प्रति उनके दिल में प्रेम और सम्मान दोनों ही था, जिसका साक्षात उदाहरण ये है कि उन्होंने शादी अपनी काकी यानी कि प्रतिभा पवार ( शरद पवार की पत्नी) के कहने पर की थी।
'अजित पवार अपनी काकी को बहुत प्यार करते थे' (Ajit Pawar Love Story )
राजनीति की एबीसीडी शरद पवार से सीखने वाले अजित पवार अपनी काकी को बहुत प्यार करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान अजित पवार ने अपनी शादी का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने हंसते हुए कहा था कि 'प्रतिभा काकी ने ही सबकुछ किया फिक्स और फिर हो गई मेरी शादी लेकिन सच कहूं तो मैं सुनेत्रा को जीवन साथी के रूप में पाकर बहुत ज्यादा खुश हूं।'

सुनेत्रा पवार का परिवार भी सियासी, काकी ने कराई मुलाकात (Ajit Pawar Love Story )
दरअसल देखने में बेहद ही सुदंर सुनेत्रा पवार का परिवार भी सियासी रहा है, वो पूर्व राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद पद्मसिंह पाटिल की बहन हैं, पद्मसिंह पाटिल की रिश्तेदारी प्रतिभा पवार से थी। उन्हें सुनेत्रा बहुत पसंद थी और उन्होंने ही अजित पवार से कहा था कि 'उनके कहने पर एक बार वो उनसे मिल लें।'
अजित पवार उस वक्त शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन काकी की बात को मानना बहुत जरूरी था इसलिए उन्हें सुनेत्रा से मिलना पड़ा। अजीत पवार जब उनसे मिले तो उन्हें ना करने का सवाल ही नहीं था, वो उनकी सुंदरता और सादगी के आगे दिलहार बैठे थे।

अनंतराव पवार के बेटे थे Ajit Pawar
आपको बता दें कि अजित पवार का जन्म अहमदनगर ज़िले के देओलाली प्रवरा में हुआ था। वह आशाताई पवार और अनंतराव पवार के बेटे थे, और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के चार बार के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार के भतीजे थे। उन्होंने देओलाली प्रवरा में स्कूल की पढ़ाई की लेकिन पिता की मौत के बाद परिवार की मदद करने के लिए कॉलेज छोड़ दिया। उनको शादी से दो बेटे, जय और पार्थ पवार हैं।

महाविकास अघाड़ी की सरकार में उपमुख्यमंत्री थे Ajit Pawar
मालूम हो कि अजित पवार 23 नवंबर 2019 को पहली बार अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत करके भाजपा के साथ शामिल होकर सरकार बनाई थी और डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी लेकिन मात्र 80 घंटे के बाद ये सरकार गिर गई थी और वो पवार के पॉवर से वापस एनसीपी के खेमे में आ गए थे और महाविकास अघाड़ी की सरकार में उपमुख्यमंत्री बने थे।












Click it and Unblock the Notifications