Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र डिप्टी CM की मौत टल सकती थी? एक्सपर्ट्स ने OneIndia Exclusive में खोली पोल?
Ajit Pawar Plane Crash-OneIndia Exclusive: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश में मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। सुबह 8:45 बजे मुंबई से बारामती जा रहा Learjet 45 (VT-SSK) लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया, क्रैश हुआ और आग की लपटों में घिर गया। अजित पवार समेत 5 लोग (दो पायलट - कैप्टन सुमित और फर्स्ट ऑफिसर श्यामभावी, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और PSO) मारे गए - कोई जीवित नहीं बचा।
हादसे के बाद AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) और DGCA जांच में जुटे हैं। OneIndia एक्सक्लूसिव में सीनियर एविएशन एक्सपर्ट्स कैप्टन एसएस पानेसर (पूर्व DGCA एयरलाइंस सेफ्टी ऑफिसर ), ग्रुप कैप्टन यूके देवनाथ (पूर्व फाइटर पायलट) और एविएशन एक्सपर्ट डॉ. (कैप्टन) सिकंदर रिजवी ने बात की। आइए इन एक्सपर्ट्स के बयानों से उठे मुख्य सवालों के जवाब समझते हैं...

Ajit Pawar Dies Reason: अजित पवार की मौत कैसे हुई? क्रैश का सीक्वेंस क्या था?
विमान मुंबई से उड़ा और बारामती पहुंचा। पहली लैंडिंग में विजिबिलिटी कम होने पर गो-अराउंड किया। दूसरी कोशिश में रनवे-11 पर लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया, बाहर गिरा और आग लग गई। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 'यह क्रैश लैंडिंग थी - रनवे से पहले ही हाइट कम हो गई या स्पीड कंट्रोल नहीं रही।' 4-5 धमाके सुनाई दिए, क्योंकि फ्यूल लाइन में आग लगी। सभी की मौत मौके पर हो गई।
क्या मौसम (वेदर) कारण था? विजिबिलिटी कितनी कम थी?
मौसम रिपोर्ट - ह्यूमिडिटी 52%, सनी वेदर, हवा 10 किमी/घंटा। एक्सपर्ट्स ने बताया कि सुबह कोहरा या इन्वर्जन लेयर (जमीन के पास धुंध) हो सकती थी। लेकिन CCTV फुटेज में रनवे साफ दिख रहा है। अगर विजिबिलिटी रियल इश्यू थी तो डायवर्ट क्यों नहीं किया? ग्रुप कैप्टन देवनाथ ने कहा कि सर्दियों में लो-लेवल धुंध 3-5 मिनट के लिए आती है। लेकिन बारामती में यह सामान्य नहीं था।
पायलट ने गो-अराउंड क्यों किया? फिर भी क्रैश क्यों?
पहली अप्रोच में रनवे नहीं दिखा, इसलिए गो-अराउंड किया - यह स्टैंडर्ड प्रक्रिया है। दूसरी कोशिश में स्पीड या कंट्रोल लूज हो गया। कैप्टन पानेसर ने कहा कि पायलट ने कोई मेडे कॉल नहीं दी। अगर इंजन फेलियर या पावर लॉस हुआ तो गो-अराउंड के बाद भी क्रैश हो सकता है। विंग कमांडर चोपड़ा ने कहा कि पॉलिटिकल प्रेशर (मीटिंग्स का टाइम) पायलट पर पड़ सकता है, लेकिन डिसीजन पायलट का होता है।
क्या तकनीकी खराबी (इंजन/स्ट्रक्चर फेलियर) थी?
विमान 15 साल पुराना Learjet 45 XR था। एक्सपर्ट्स ने बताया कि यह मोस्ट मॉडर्न बिजनेस जेट है। ट्विन इंजन, एक फेल होने पर भी सेफली लैंड कर सकता है। लेकिन 2023 में इसी ऑपरेटर VSR Ventures का एक अन्य Learjet 45 मुंबई में क्रैश हुआ था (रिपोर्ट अभी पेंडिंग)। कैप्टन रिजवी ने कि मेंटेनेंस रिकॉर्ड चेक होगा। पुराने जेट में अपग्रेड के नाम पर कंप्रोमाइज होता है। स्ट्रक्चर फेलियर की आशंका भी जताई गई।
DGCA और जांच पर एक्सपर्ट्स ने क्या कहा? रिपोर्ट्स क्यों लेट होती हैं?
सभी एक्सपर्ट्स एकमत कि DGCA जांच 'क्लोज-डोर' करती है, पब्लिक को पूरी जानकारी नहीं देती। कैप्टन पानेसर ने यह भी कहा कि अहमदाबाद क्रैश की रिपोर्ट भी पेंडिंग है। जांच में एक्सपर्ट्स को शामिल नहीं करते।' ग्रुप कैप्टन देवनाथ ने कहा कि पायलट ट्रेनिंग, मेडिकल फिटनेस, पिछले रिकॉर्ड चेक होने चाहिए।' सभी ने SC मॉनिटर्ड या ज्यूडिशियल जांच की मांग का समर्थन किया।
क्या यह हादसा अवॉयडेबल था? भविष्य में कैसे रोका जाए?
एक्सपर्ट्स ने कहा कि हर हादसा अवॉयडेबल होता है। कैप्टन रिजवी ने कहा कि सिमुलेटर ट्रेनिंग, इमरजेंसी हैंडलिंग, मेंटेनेंस ऑडिट सख्त होने चाहिए। विंग कमांडर चोपड़ा ने कहा कि वीआईपी फ्लाइंग में प्रेशर होता है, लेकिन पायलट का डिसीजन फाइनल होता है। सभी ने कहा - जांच से सच्चाई सामने आएगी, और रेकमेंडेशंस से ऐसे हादसे रोके जा सकते हैं।
यह हादसा महाराष्ट्र और देश के लिए बड़ा नुकसान है। अजित पवार के साथ 4 अन्य की मौत हुई। PM मोदी, अमित शाह, देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया। 3 दिन का राजकीय शोक घोषित। जांच पूरी होने तक सवाल बने रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications