Ajit Pawar Funeral: राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई, डिप्टी सीएम के अंतिम संस्कार के क्या नियम हैं?
Ajit Pawar Funeral: महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी 205 को करीब सुबह 9 बजे बारामती के पास एक विमान दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गई। मुंबई से बारामती एक जनसभा में शामिल होने जा रहे अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस भीषण हादसे में अजित पवार के साथ विमान में सवार पायलट समेत सभी पांच की मौत हो गई है।
दिवंगत अजित पवार के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर को पुणे के बारामती के अस्पताल में ही रखा गया है। 29 जनवरी की सुबह पहले बारामती अस्पताल से पहले पार्थिव देह को काठेवाड़ी स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा। इसके बाद गदिमा सभागृह में सुबह 10 बजे जनता के अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव देह को विद्या प्रतिष्ठान लाया जाएगा, जहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।

भारत में उपमुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक व अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर आसीन व्यक्ति के निधन पर विशेष राजकीय सम्मान और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। यह व्यवस्था पद की गरिमा और देश के प्रति उनके योगदान को सम्मानपूर्वक स्वीकार करने के लिए की जाती है। अजित पवार जैसे वरिष्ठ और शीर्ष राजनीतिक नेता के निधन के बाद जानिए डिप्‍टी सीएम के निधन के बाद क्‍या प्रोटोकाल और अंतिम संस्‍कार संबंधी नियम क्‍या है?
राजकीय शोक का नियम
प्रोटोकॉल के अनुसार, उपमुख्यमंत्री के निधन पर राजकीय अंतिम संस्कार घोषित किया जाता है। कुछ परिस्थितियों में राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय शोक भी घोषित किया जा सकता है। इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया जाता है, जो सामूहिक शोक और सम्मान का प्रतीक होता है। पुलिस और सशस्त्र बलों द्वारा विशेष शोक परेड का आयोजन किया जाता है, जिससे दिवंगत नेता की सेवाओं को औपचारिक श्रद्धांजलि दी जाती है।
दिवंगत अजित पवार को क्‍या मिलेगी बंदूक की सलामी और सैन्य सम्मान?
राजकीय अंतिम विदाई के दौरान बंदूक की सलामी एक महत्वपूर्ण सैन्य सम्मान होती है। यह सम्मान देश और लोकतंत्र के प्रति दिवंगत उपमुख्यमंत्री के योगदान को भी मिलता है। सलामी की संख्या और प्रक्रिया तय सरकारी मानकों के अनुसार होती है, ताकि गरिमा और अनुशासन दोनों बनाए रखे जा सकें।
महाराष्‍ट्र में क्‍या है अलग है नियम?
महाराष्ट्र में एक पुरानी परंपरा है कि राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नेताओं को राजकीय सम्मान प्रदान किया जाता है, भले ही वे अनिवार्य श्रेणी में न आते हों। यह प्रथा काफी समय से चली आ रही है। इसी स्थापित प्रथा के चलते, अजित पवार के मामले में भी राज्य के प्रोटोकॉल विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसका उद्देश्य सुनिश्चित करना है कि उन्हें स्थापित मानदंडों के अनुसार एक गरिमापूर्ण विदाई दी जा सके।
अजित पवार के अंतिम संस्‍कार में क्‍या आम लोग ले सकते हैं हिस्‍सा?
किसी जनप्रिय नेता के निधन पर आम जनता की भागीदारी अंतिम संस्कार का भावनात्मक और महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। लोगों के अंतिम दर्शन हेतु विशेष रूप से निर्धारित क्षेत्र बनाए जाते हैं। शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि सुनिश्चित करने के लिए भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास व्यवस्था और समयबद्ध दर्शन जैसी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराया जाता है।
अंतिम संस्‍कार के वक्‍त क्‍या होती हैं सुरक्षा व्यवस्था?
अंतिम संस्कार स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। वीवीआईपी, गणमान्य व्यक्तियों और विशाल जनसमूह की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जाता है। इसमें यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण बल, स्नाइपर्स की तैनाती और बम निरोधक दस्तों की सक्रियता शामिल होती है। सभी संभावित जोखिमों का पूर्व आकलन कर सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी तरह सतर्क रहती हैं।
इन सभी नियमों और प्रोटोकॉल का उद्देश्य केवल दिवंगत उपमुख्यमंत्री को गरिमापूर्ण अंतिम विदाई देना ही नहीं है, बल्कि पूरे आयोजन के दौरान सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखना भी है। सुनियोजित प्रशासनिक तालमेल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सम्मानजनक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।












Click it and Unblock the Notifications