Ajit Pawar Plane Crash CCTV: कांप जाएगी रूह! जिस पल आग का गोला बना अजित पवार का विमान, सामने आया VIDEO
Ajit Pawar Plane Crash CCTV: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार सुबह एक भीषण विमान हादसे में निधन हो गया। बारामती हवाई अड्डे के पास उनका चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश होकर आग के गोले में तब्दील हो गया। इस दुखद घटना में विमान में सवार सभी पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बारामती हवाई अड्डे के पास स्थित एक होटल में लगे CCTV कैमरे ने इस भयानक दुर्घटना की पूरी फुटेज रिकॉर्ड की है। पीटीआई (PTI) द्वारा शेयर किए गए इन दृश्यों में देखा जा सकता है कि विमान बहुत ही खतरनाक कोण पर नीचे की ओर आ रहा था।

विमान के अगले हिस्से में जोरदार धमाका
जमीन से टकराते ही विमान के अगले हिस्से (Nose-First) में जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही सेकंड के भीतर पूरा विमान आग की लपटों में घिर गया। आसमान में काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता था।
'सेकंड लैंडिंग' के दौरान हुआ था हादसा
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विमान बारामती में लैंड करने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि पहली कोशिश में असफल रहने के बाद, जब विमान 'सेकंड लैंडिंग' या दूसरी बार उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी यह कंट्रोल खोकर जमीन पर गिर गया। विमान के गिरते ही उसमें एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे बचाव कार्य का मौका ही नहीं मिला।
Sharad Pawar: अजित पवार के निधन के तुरंत बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती, कैसी है कंडीशन?
चश्मदीदों ने बताया दर्दनाक मंजर
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए एक चश्मदीद ने बताया कि उसने अपनी आंखों से विमान को गिरते देखा। उसने कहा कि, 'यह बहुत ही दर्दनाक था। जब विमान नीचे आ रहा था, तभी लग गया था कि यह क्रैश हो जाएगा। टकराने के बाद एक बहुत बड़ा विस्फोट हुआ और उसके बाद चार-पांच छोटे धमाके और हुए।' चश्मदीद ने यह भी बताया कि आसपास के लोगों ने लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कोई भी पास नहीं जा सका।
हादसे की जांच में जुटी AAIB
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे का असली कारण तकनीकी खराबी थी या खराब मौसम। विमान में अजित पवार के साथ दो पायलट और उनके निजी स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications