महाराष्ट्र के अहमदनगर का नाम अब अहिल्यानगर होगा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा ऐलान
महाराष्ट्र का अहमदनगर अब आहिल्यानगर नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि नाम बदलने की तैयारी चल रही है। जनता की मांग का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया गया है।

Recommended Video

महाराष्ट्र के अहमदनगर का नाम बदलने को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम शिंदे ने बुधवार को एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है।
अहिल्यादेवी होल्कर को श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि अहमदनगर अब अहिल्यानगर होगा। अहमदनगर का नाम बदला जाएगा, इसे अब अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि महान और निडर योद्धा रानी अहिल्यादेवी होल्कर को हमारी सरकार की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि है।
अहिल्यादेवी होल्कर पर रखा नाम
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और भाजपा विधायक गोपीचंद पाडलकर सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस दौरान ऐलान किया गया कि मराठा योद्धा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर रखा जाएगा।
जनता की मांग का समर्थन
अहमदनगर के चोंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जनता की मांग का सम्मान करते हुए अब अहमदनगर का नाम अहिल्यानगर होगा। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि देवेंद्र जी और मैं दोनों इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा हैं।
इस साल तीन शहरों का बदला नाम
बता दें कि एक साल में नाम बदलने वाला यह महाराष्ट्र का तीसरा शहर है। राज्य सरकार ने फरवरी में औपचारिक रूप से औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: CM एकनाथ शिंदे ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी, राज्य सरकार पीएम किसान की तरह देगी 6 हजार रुपये












Click it and Unblock the Notifications