महाराष्ट्र: CM एकनाथ शिंदे ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी, राज्य सरकार पीएम किसान की तरह देगी 6 हजार रुपये
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने किसानों को राहत देते हुए सालाना 6000 रुपये देने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र में किसानों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। 30 मई को महाराष्ट्र कैबिनेट से नमो किसान निधि योजना को मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार की तरह अब महाराष्ट्र सरकार भी किसानों के खाते में सालाना 6000 रुपये जमा करेगी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि आज कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए फैसले लिए गए हैं। केंद्र सरकार ने किसानों को 6,000 रुपये सालाना देने का फैसला किया था और वही फैसला राज्य ने लिया है, जिसमें राज्य के सभी किसानों को 6,000 रुपये सालाना दिए जाएंगे।
इसके साथ ही महाराष्ट्र कैबिनेट ने कपास उत्पादक इलाके में निवेश बढ़ाने की बात कहते हुए नई टेक्सटाइल पॉलिसी को भी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए सरकार 25000 करोड़ के निवेश को आकर्षित करने का प्लान करेगी। साथ ही महाराष्ट्र कैबिनेट ने श्रमिकों की सुरक्षा, काम करने की स्थिति के संबंध में नए श्रम नियमों को मंजूरी दी है। वहीं, सीएम शिंदे ने इस पर कहा कि इससे लाखों श्रमिकों के हितों की रक्षा होगी।












Click it and Unblock the Notifications