महाराष्ट्र डिप्टी CM की कुर्सी संभालने के बाद एकनाथ शिंदे बोले- अब मैं डेटिकेटेड सीएम, देखें VIDEO
Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde: महाराष्ट्र में लंबे इंतजार के बाद चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाली महायुति गठबंधन की सरकार का गठन हो चुका है। देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और एकनाथ शिंदे, अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद से महाराष्ट्र सरकार के गठन को लेकर चल रही खींचतान का अब सुखद अंत हो चुका है।
एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन में देरी का कारण बनते नजर आए उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी इसके साथ ही खुलकर अपनी बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने कहा मैं डेटिकेटेड सीएम हूं और अब 24x7 महाराष्ट्र की जनता के लिए काम करूंगा।

फडणवीस को शिंदे ने दी सीएम बनने की दी बधाई
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा "देवेंद्र फड़णवीस ने ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में सीएम पद की शपथ ली है, मैं उन्हें बधाई देता हूं। उनके प्रतिनिधित्व में महायुति सरकार राज्य को और ऊंचाइयों पर ले जाए, इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं।
साधारण किसान परिवार के बेटे को सीएम...
इसके बाद एकनाथ शिंदे ने कहा महाराष्ट्र देश को वैचारिक दिशा देने वाला राज्य है और मैं, जो एक साधारण किसान परिवार से आता हूं। ऐसे राज्य का सीएम बनने का मौका मिला। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमारा पूरा साथ दिया, हमें पूरी ताकत दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पूरी ताकत से हमारे पीछे खड़े रहे और इसीलिए हम महाराष्ट्र में ऐसा कर पाए। ढाई साल के कार्यकाल में हमने बहुत सारे ऐतिहासिक काम किए हैं और निर्णय लिए।
अपनी भविष्यवाणी शिंदे ने याद दिलाई
एकनाथ शिंदे ने कहा महाराष्ट्र के इतिहास में ये ढाई साल का समय स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। मैंने कहा था कि इस चुनाव में हम सरकार के ढाई साल के कार्यकाल का परिणाम देखेंगे। उन्होंने कहा हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा।इसके साथ ही शिंदे ने महाराष्ट्र की लाडली बहनों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने किसी की नहीं सुनी और महाययुति पर जमकर प्यार लुटाया।
खुद को बताया डेटिकेटेड सीएम
एकनाथ शिंदे ने अंत में कहा ढाई साल पहले 40 लोग हमारे साथ थे, आज 60 लोग हैं पहले मैं खुद को मुख्यमंत्री नहीं आम आदमी मानता था, अब डीसीएम के तौर पर खुद को डेटिकेटेड सीएम यानी समर्पित आम आदमी मानता हूं। मैं अब 24x7 महाराष्ट्र की जनता के लिए काम करूंगा। महायुति की नई सरकार का पूरा समर्थन करूंगा।
#WATCH | Mumbai: Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde says, "Devendra Fadnavis has taken oath as CM in a historic swearing-in ceremony. I congratulate him. Maharashtra is a state that gives ideological direction to the country and I, who comes from a simple farmer family, got the… pic.twitter.com/KRHiga0mAN
— ANI (@ANI) December 5, 2024












Click it and Unblock the Notifications