Love Story: सपा के इस मुस्लिम नेता को हुआ था हिंदू अभिनेत्री से प्यार, शादी के बाद बीवी ने कबूला इस्लाम

Ayesha Takia Farhan Azmi Love Story: देश की चर्चित प्रेमकहानियों की कड़ी में आज हम बात करेंगे उस सपा नेता की, जिसे सियासत तो विरासत में मिली, लेकिन उसने निजी जिंदगी में सिर्फ अपने दिल की सुनी।

Love Story

यहां बात हो रही है सपा नेता फरहान आजमी की , जो कि दिग्गज नेता अबू आजमी के बेटे हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर साल 2010 में शुरू किया था वो सपा की ओर से भिवंडी के उपचुनाव में खड़े हुए थे, हालांकि उन्हें उस साल सफलता नहीं मिली थी।

इसके बाद साल 2014 में वो सपा युवासेल के अध्यक्ष बने और साल 2014 में इन्होंने नॉर्थ मु्ंबई से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन इन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद इन्होंने साल 2018 में सपा युवासेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन वो सपा में बने हुए हैं। वो एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं और उनके पास करोड़ों की संपत्ति हैं। उनके मुंबई और गोवा में कई होटल हैं। उनकी गिनती महाराष्ट्र के तगड़े रईसों में होती हैं।

बॉलीवुड की 'वांटेड' गर्ल थी आयशा टाकिया

एक वक्त था जब वो अपने क्षेत्र के Most Eligible Bachelor में से एक थे लेकिन उनका दिल बॉलीवुड की एक खूबसूरत अदाकारा पर आ गया था और वो गर्ल थी बॉलीवुड की 'वांटेड' गर्ल आयशा टाकिया, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फरहान ने आयशा को एक इवेंट में देखा था और उसे देखते ही वो उन पर दिल हार बैठे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी, पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो कि जल्द ही प्रेम में तब्दील हो गई।

हालांकि इन दोनों ने अपने प्रेम की भनक तक किसी को नहीं लगने दी। आयशा टाकिया उन दिनों फिल्मों का चर्चित चेहरा थीं और फरहान भी बिजनेस की दुनिया में आगे बढ़ रहे थे। चोरी-छिपे इश्क का सिलसिला दोनो के बीच करीब चार साल तक चला, दोनों के प्यार की कहानी लोगों को तब पता चली जब दोनों ने शादी का ऐलान किया। फरहान ने जब आयशा से शादी की थी तब उनकी उम्र मात्र 23 साल थी।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था अबू आजमी नहीं चाहते थे कि आयशा से उनके बेटे की शादी हो क्योंकि आयशा एक हिंदू थीं लेकिन बेटे की जिद के आगे पिता को झुकना ही पड़ा और फिर दोनों ने साल 2009 में शादी कर ली लेकिन इस शादी के बाद आयशा ने इस्लाम अपना लिया, हालांकि इसके बारे में यही कहा गया कि आयशा ने मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है।

कपल को शादी से एक बेटा है

फिलहाल आज दोनों अपने परिवार में काफी खुश हैं। इस कपल को शादी से एक बेटा भी है। आयशा ने शादी के बाद ना केवल धर्म बदला बल्कि उन्होंने फिल्मी दुनिया को भी बॉय-बॉय कर दिया, वो सोशल मीडिया पर वैसे काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन फिल्मी पार्टियों से काफी दूर रहती हैं।

बॉलीवुड में 'टार्जन द वंडर कार' फिल्म से कदम रखा

आपको बता दें कि आयशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी इसके बाद वो लोगों की नजर में तब आईं जब उन्होंने मशहूर सिंगर फाल्गुनी पाठक के वीडियो एलबम में काम किया। उन्होंने बॉलीवुड में 'टार्जन द वंडर कार' फिल्म से कदम रखा था। लेकिन उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई सलमान खान की फिल्म 'वांटेड' से, जिसमें वो उनके अपोजिट थीं। फिलहाल वो इन दिनों अपनी घर गृहस्थी में खुश हैं और शांति से जीवन व्यतीत कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+