200 करोड़ वसूली केस: जैकलीन फर्नांडिस को ED ने हिरासत से छोड़ा
मुंबई, 05 दिसंबर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को मुंबई हवाई अड्डे पर विदेश जाने वाली उड़ान पर सवार होने से रोक दिया था। हालांकि बाद में पूछताछ के बाद जैकलीन फर्नांडिस को मुंबई हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति दी गई। जैकलीन फर्नांडिस को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वह रविवार शाम एक शो के लिए देश से बाहर जा रही थीं।

जैकलीन को सूचित किया गया है कि उन्हें दिल्ली में ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होना है। ईडी उनके खिलाफ जल्द ही नया समन जारी करेगी। 200 करोड़ रुपये के वसूली केस में जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी ईडी की चार्जशीट में शामिल है। ईडी वसूली मामले में जैकलीन के खिलाफ जांच कर रही है।
Recommended Video
200 करोड़ रुपये के वसूली केस में ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया। वह देश के बाहर एक शो के लिए जा रही थीं। हालांकि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस को ईडी ने अपने दफ्तर बुलाया था और उनसे एक गवाह के तौर पर पूछताछ की थी। मनी लॉड्रिंग का ये मामला सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है।
ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने जैकलीन फर्नांडिस को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के महंगे तोहफे भेजे थे। ईडी ने अपनी पहली चार्जशीट में सुकेश चंद्रशेखर को 200 करोड़ रुपये के एक्सटॉर्शन मामले में मुख्य आरोपी बताया था। जैकलीन फर्नांडिस के अलावा डांसर नोरा फतेही का नाम भी चार्जशीट में शामिल है। हाल ही में जैकलीन की सुकेश के साथ कि एक निजी पलों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
चार्जशीट के मुताबिक पूछताछ में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है कि उन्होंने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को अब तक 10 करोड़ के गिफ्ट दिए हैं, जिसमें से 52 लाख का घोड़ा और 9 लाख की एक फारसी बिल्ली गिफ्ट की है। चार्जशीट में एक्ट्रेस नोरा फतेही के नाम का भी जिक्र किया गया है। चार्जशीट के मुताबिक सुकेश ने जैकलीन को बिल्ली-घोड़ा के अलावा हीरा की ज्वैलरी और कई महंगे गहने दे चुका है। इसके अलावा जैकलीन को कार भी गिफ्ट में मिले थे। असल में सुकेश ने जैकलीन को चार फारसी बिल्लियां गिफ्ट की थी। हर बिल्ली की कीमत 9 लाख है।












Click it and Unblock the Notifications