Abu Azmi की बहू है बॉलीवुड की मोस्ट 'वांटेड' गर्ल, इश्क में पागल एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपनाया इस्लाम

Abu Azmi daughter-in-law Ayesha Takia: आज यूपी से लेकर महाराष्ट्र तक की राजनीति में उबाल आया हुआ है, वजह है अबू आजमी, जिन्हें कि औरंगजेब की तारीफ करनी भारी पड़ गई है। उन्हें आज महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित कर दिया गया है।

जिसके बाद सपा के इस दिग्गज नेता ने एक वीडियो जारी करके सफाई दी है कि 'उन्होंने तो माफी मांग ली थी क्योंकि वो चाहते थे कि सत्र सुचारू रूप से चले लेकिन इसके बाद भी सस्पेंड कर दिया गया, जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है।'

Abu Azmi

उन्होंने आगे कहा कि 'मेरा निलंबन सिर्फ मेरे साथ नहीं बल्कि जिनका मैं प्रतिनिधित्व करता हूं उन लाखों लोगों के साथ नाइंसाफी है, मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि राज्य में दो तरह के कानून है? अबू आजमी के लिए अलग कानून और प्रशांत कोरटकर-राहुल शोलापुरकर के लिए अलग लॉ?'

अबू आजमी के बचाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव उतरे (Abu Azmi)

हालांकि अबू आजमी के बचाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव उतरे और उन्होंने भी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'क्या निलंबन से सच की आवाज दबाई जा सकती है? फिर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर है?'

आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, सपा ने मचाया हंगामा

फिलहाल आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। तो वहीं इसी बीच चलिए आपको अबू आजमी के निजी जिंदगी के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

अबू का बेटा भी राजनीति, तगड़े रईसों में होती है गिनती (Abu Azmi)

महाराष्ट्र के धनी नेताओं में एक सपाई आजमी अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनके बेटे का नाम फरहान आजमी है। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर साल 2010 में शुरू किया था और वो सपा की ओर से भिवंडी के उपचुनाव में खड़े हुए थे लेकिन वो हार गए।

इसके बाद साल 2014 में वो सपा युवासेल के अध्यक्ष बने और इसी साल उन्होंने नॉर्थ मु्ंबई से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन वो जीत नहीं पाए। इसके चार साल बाद उन्होंने सपा युवासेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन अभी भी वो सपा का ही हिस्सा हैं।

अबू आजमी की बहू है अभिनेत्री आयशा टाकिया (Abu Azmi)

उनकी गिनती राज्य के ही नहीं बल्कि देश के जाने-माने रईस बिजनेसमैनों में होती है, उनके कई रेस्तरां औऱ होटल हैं, केवल मुबंई में ही नहीं बल्कि गोवा में भी उनके कई होटल हैं। इन्होंने बॉलीवुड की मोस्ट 'वांटेड' गर्ल आयशा टाकिया से शादी की है। दोनों की मुलाकात एक क्लोज फ्रेंड के जरिए एक इवेंट में हुई थी, जहां फरहान ने आयशा को पहली नजर में पसंद कर लिया था।

लंबी डेटिंग के बाद बेपनाह हुस्न की मल्लिका आयशा ने अपने करियर की पीक पर और मात्र 23 साल की उम्र में सपा नेता से शादी की और फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। यही नहीं उन्होंने शादी के बाद इस्लाम भी अपना लिया।

अबू आजमी नहीं चाहते थे कि आयशा उनके घर की बहू बने!

कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि अबू आजमी नहीं चाहते थे कि आयशा उनके घर की बहू बने लेकिन बेटे की जिद के आगे उन्हें 'हां' करनी पड़ी।

शादी से पहले आयशा हिंदू थीं, उनके पिता गुजरात से हैं

मालूम हो शादी से पहले आयशा हिंदू थीं, हालांकि उनके घर में मिक्सड कल्चर था क्योंकि उनके पिता तो गुजराती हिंदू हैं लेकिन उनकी मम्मी फरीदा टाकिया एंग्लो-इंडियन हैं। आयशा के पिता, निशित टाकिया, एक रेस्तरां व्यवसायी हैं। आयशा और फरहान को शादी से एक बेटा है।

'आई एम ए कॉम्प्लान गर्ल!' एड आज भी हिट है

आयशा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, एक अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले आयशा ने कई एड शूट किए थे। मात्र 13 साल की उम्र में शाहिद कपूर के साथ किया गया उनका एड 'आई एम ए कॉम्प्लान बॉय! आई एम ए कॉम्प्लान गर्ल!',आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं।

फिल्म 'वाटेंड'से रातों-रात बनी थीं चमकती स्टार

लेकिन उन्हें पहचान मिली फाल्गुनी पाठक के गीत ' मेरी चुनर उड़ उड़ जाए' एलबम से, बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म Taarzan थी, जो कि फ्लॉप रही थी लेकिन इसके बाद वो सलमान खान के साथ आई फिल्म 'वाटेंड' से, जिन्होंने उन्हें रातों-रात स्टार बनाया लेकिन वो इस वक्त फिल्मों की चका-चौंध से दूर घर-परिवार में खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+