'लोग उकसावे में न आएं', अबू आजमी की जनता से खास अपील, नागपुर हिंसा पर अब क्या बोल गए सपा विधायक?
Abu Azmi on Nagpur Violence: नागपुर हिंसा को लेकर लगातार सियासी बयानबाजी जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागपुर में हमेशा सभी लोग मिल-जुलकर रहते थे, लेकिन इस बार जो घटना हुई, वह बेहद दुखद है।
उन्होंने कहा, "इस तरह की घटनाएं समाज को बांटने का काम करती हैं, इसलिए हमें मिलकर शांति बनाए रखनी चाहिए। अफवाहों पर ध्यान न दें और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें।" उन्होंने लोगों से किसी भी तरह के उकसावे में न आने और देश की प्रगति के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

औरंगजेब की कब्र को लेकर भड़की हिंसा
महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद चल रहा था, जो सोमवार को हिंसक हो गया। मध्य नागपुर में अफवाह फैली कि एक समुदाय की पवित्र पुस्तक जला दी गई है, जिसके बाद हिंसा भड़क गई।
ये भी पढ़ें: Nagpur: वो घटनाएं जिसकी वजह से नागपुर में भड़की हिंसा और हुआ दंगा, FIR में हुआ ये बड़ा खुलासा
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | On the Nagpur incident, Samajwadi Party MLA Abu Azmi says, "I am regretful and deeply saddened that Nagpur, where everyone was living with harmony, communal riots never occurred earlier, has witnessed such a major incident this time. Several people… pic.twitter.com/ShdikDabGz
— ANI (@ANI) March 18, 2025
दंगाइयों ने पुलिस पर पथराव किया, चार गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके अलावा, दो पोकलेन मशीनों में आग लगा दी गई और स्थानीय निवासियों के घरों पर भी हमला किया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की और अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
नितेश राणे ने लगाए अबू आजमी पर आरोप
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने नागपुर में हुई हालिया हिंसा के लिए समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह घटना पहले से सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई, जिसका मकसद राज्य सरकार की छवि खराब करना था।
अबू आजमी ने औरंगजेब को बताया महान प्रशासक
इससे पहले अबू आजमी ने अपने बयान में कहा था कि औरंगजेब को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए थे, वह क्रूर नहीं था। मैंने जितना पढ़ा है, उसके अनुसार उसने कभी जनता के धन का दुरुपयोग नहीं किया। उसका शासन बर्मा (अब म्यांमार) तक फैला हुआ था और उस समय भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था।"
आजमी ने यह भी कहा कि औरंगजेब एक कुशल प्रशासक थे और उनकी सेना में कई हिंदू कमांडर भी शामिल थे। उनके इस बयान पर भी राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है।
फिल्म 'छावा' से औरंगजेब की कब्र पर बढ़ा विवाद
औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद मराठा योद्धा और छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'छावा' के कारण और बढ़ गया। लक्ष्मण उतेरकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संभाजी महाराज की जिंदगी और उनके मुगलों के खिलाफ संघर्ष को दिखाया गया है।
फिल्म में विकी कौशल ने संभाजी महाराज, रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी को लेकर भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने इस पर अपनी-अपनी राय रखी है, जिससे विवाद और बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें: Nitesh Rane ने अबू आजमी को ठहराया जिम्मेदार, नागपुर हिंसा को बताया सुनियोजित साजिश
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications