Omicron variant : 'ओमिक्रोन' का एक भी केस मुंबई में अभी तक नहीं, डरे नहीं: मुंबई मेयर
मुंबई, 05 दिसंबर। कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रोन' को लेकर देश में दहशत का माहौल पैदा हो गया है, महाराष्ट्र में भी इसका एक केस पाए जाने के बाद खौफ और बढ़ गया है तो वहीं इस बीच मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने मीडिया से बात करते हुए लोगों से अपील की है कि लोगों को डरने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। मुंबई शहर में ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं है। Tanzania से आया एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है लेकिन उसमें 'ओमिक्रोन' है या नहीं इस बारे में जांच जारी है। अभी तक जितने मामले आ रहे हैं, वो सभी रोज वाले कोरोना वाले केस की तरह ही हैं। आपको बता दें कि देश में अब तक ओमिक्रॉन के दो मामले कर्नाटक, एक गुजरात, एक दिल्ली में और एक महाराष्ट्र के ठाणे में पाया गया है।
Recommended Video

अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के के 782 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 14 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,38,071 और मृतकों की संख्या 1,41,149 हो गई है।
ये हैं बीते 24 घंटों के आंकड़े
- नए केस - 782
- इतने लोग ठीक हुए - 770
- कुल मौत- 14
- सक्रिय मामले - 7,129
- कुल मामले- 66,38,071
- कुल लोग ठीक हुए- 64,86,105
- कुल मौत की संख्या - 1,41,149
- इतने सैंपल टेस्ट हुए - 6,59,63,184
ये हैं 'ओमिक्रोन' के लक्षण
- थकावट
- तेज सिरदर्द
- बदन दर्द












Click it and Unblock the Notifications