लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर था पुणे का एक नेता, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया बड़ा खुलासा

Baba Siddiqui Murder: मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक एनसीपी नेता बाबा सिद्धीकी की हत्या के बाद पुणे के एक बड़े नेता को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने निशाना बनाया था। गैंग ने उस नेता की हत्या करने की साजिश रची थी और इस काम के लिए अपने शूटरों को जिम्मेदारी दी थी। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह खुलासा तब हुआ जब एक पिस्टल बरामद की गई, जिसे उस हत्या के लिए इस्तेमाल किया जाना था। हालांकि, पुलिस ने उस नेता का नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है।

रेकी की थी या नहीं? जांच जारी

गैंग की योजना के बारे में जानकारी मिलने के बाद, मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे पुलिस को सतर्क कर दिया और पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने इस मामले में किसी प्रकार की रेकी की थी या नहीं।

maharashtra news jpg

पिछले शुक्रवार को, मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्धीकी हत्या केस में एक शूटर गौरव विलास अपुणे को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि गौरव अपुणे उस 'प्लान बी' का हिस्सा था, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्धीकी की हत्या के लिए तैयार किया था। अगर 'प्लान A' विफल हो जाता, तो 'प्लान B' के तहत यह हत्या की जानी थी।

झारखंड में जाकर गोलीबारी का अभ्यास

पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि अपुणे और एक अन्य आरोपी रूपेश मोहाल, जो पहले गिरफ्तार हो चुका है, ने झारखंड में जाकर गोलीबारी का अभ्यास किया था। दोनों को शूटर शुबहम लोंकर ने 28 जुलाई को झारखंड भेजा था, जहां उन्होंने एक दिन तक फायरिंग का अभ्यास किया और फिर 29 जुलाई को पुणे वापस लौटे। इसके बाद, उन्होंने शुबहम लोंकर से संपर्क किया। मुंबई क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि झारखंड में यह अभ्यास कहां किया गया था। जांच जारी है।

यह भी पढ़ें पाकिस्तान के 7 शहर दुनिया में सबसे प्रदूषित, मुल्तान में AQI 2100 पार, स्कूल और पार्क बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+