जेल में बंद वधावन बंधुओं को इलाज के बहाने VIP ट्रीटमेंट मुहैया करवाने वाले 7 पुलिस अधिकारी सस्‍पेंड

जेल में बंद वधावन बंधुओं को इलाज के बहाने VIP ट्रीटमेंट मुहैया करवाने वाले 7 पुलिस अधिकारी सस्‍पेंड

DHFL fraud Wadhawan Brothers: भारत के 17 बैंकों को 34,614 करोड़ रुपये की चपत लगाने वाले डीएचएफएल के प्रमोटर्स वाधवन बंधुओं को इजाज के बहाने वीआईपी ट्रीटमेंट मुहैया करवाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने अपने 7 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

dhfl fraud Wadhawan brothers

बता दें ये पुलिस अधिकारी देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले के आरोपी दीवान हाउस फाइंनेस लिमिटेड (डीएचएफएल) के प्रमोटर्स कपिल वधावन और कपिल वधावन को कथित तौर पर अस्‍पताल में इलाज के बहाने वीआईपी ट्रीटमेंट दिलवा रहे थे।

इलाज के नाम पर वधावन बंधुओं को वीआईपी ट्रीटमेंट दिलवाने वाले सात पुलिसकर्मियों को सस्‍पेंड किया गया है। ये वो अधिकारी हैं जो वधावन बंधुओं को इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया करते थे।

दरअसल, आजतक ने खुलासा किया था कि मुंबई की तलोजा जेल में बंद बधावन बंधुओं को ये पुलिस अधिकारी सप्‍ताह में तीन चार बार इलाज के लिए अस्‍पताल में ले जाते थे जहां पर वो महंगी लग्जरी कारों में बैठकर लैपटॉप, मोबाइल का इस्‍तेमाल करके मीटिंग किया करते थे। इसके अलावा इस दौरान ये दोनों भाई अपने परिवार के सदस्‍यों से मिलते थे और घर का बना लजीज खाने का लुफ्त उठाया करते थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक पुलिस उपनिरीक्षक समेत छह कान्‍सटेबल को सस्‍पेंड किया गया है। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) ने एक दिन पहले मंगलवार की शाम को ये आदेश दिया था।

बता दें अगस्‍त 2023 में सीबीआई कोर्ट ने डीएचएफएल के प्रोमोटर धीरज वधावन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने मेडिकल आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया था। डीएचएफएल अब बंद हो चुकी है और इन वधावन बंधुओं को करोड़ों के घोटाले के केस में अरेस्‍ट किया गया था।

कोर्ट ने अगस्‍त में मेडिकल आधार पर जमानत देने से तो इनकार कर दिया था लेकिन उन्‍हें दिल की बीमारी के लिए मुंबई के एक प्राइवेट अस्‍पताल में इलाज करवाने की अनुमति दे दी थी। कोर्ट ने अपने इस आदेश में कहा था कि धीरज वधावन दलाज तो करवा सकते हैं लेकिन अस्‍पताल में लंबे समय तक ना रहें। इसके साथ ही आदेश में कहाय गया था कि उन्‍हें अस्‍पताल लाने ले जाने वाले जेल कर्मचारियों का वहन करें।

कोर्ट की परमीशन मिलने के बाद प्राइवेट अस्‍पताल में इलाज के लिए वधावन जाते थे जहां पर उन्‍हें पुलिस वाले पूरा वीआईपी ट्रीटमेंट दिलवा रहे थे। जिसका वीडियो प्राइवेट चैनल पर प्रसारित होने के बाद महाराष्‍ट्र पुलिस ने अपने अधिकारी और कांन्‍सटेबल की लापरवाही पर सस्‍पेंड कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+