मुंबई में पिछले 24 घंटे में सामने आए 683 कोविड केस, बीएमसी ने लागू किए ये नियम

महाराष्‍ट्र में 1,410 और मुंबई में पिछले 24 घंटे में सामने आए 683 कोविड पॉजिटिव केस, बीएमसी ने लागू किए ये नियम

मुंबई, 24 दिसंबर। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में वृद्धि हो रही है। महाराष्‍ट्र जहां कोरोना की पहली लहर से ही सर्वाधिक कोरोना केस सामने आए थे वहीं अब एक बाद फिर कोरोना के केस महाराष्‍ट्र में तेजी से बढ़ रहे है। शुक्रवार को महज एक दिन में महाराष्‍ट की राजधानी मुंबई में कोरोना के 683 नए मामले दर्ज किए, जो 6 अक्टूबर के बाद से सबसे अधिक है केस हैं। वहीं महाराष्ट्र ने 1,410 नए मामले सामने आए जो 27 अक्टूबर के बाद सबसे तेज बढ़ोत्‍तरी है।

covid

वहीं बीएमसी ने ओमिक्रॉन के मद्देनजर दुबई से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री, जो मुंबई के निवासी हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से 7 दिन के होम क्वारंटाइन के अलावा आरटी-पीसीआर टेस्‍ट करवाने का निर्देश दिया है। महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रहने वाले प्रवासियों को सार्वजनिक परिवहन की अनुमति नहीं होगी, उनके लिए वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।

अधिकारियों ने कहा महाराष्ट्र सरकार ने कोविड​​​​-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भीड़ से बचने के लिए राज्य में नए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार देर रात एक बयान में शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी किए जाने की बात कही थी।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य कोविड 19 टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ बातचीत की। इसमें उन्होंने क्रिसमस और नए साल के जश्न, शादियों और होटलों और रेस्तरां में पार्टियों के दौरान भीड़ से बचने के तरीकों पर चर्चा की। बयान में कहा गया है कि बैठक में अन्य राज्यों में लगाए गए प्रतिबंधों और संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में कोविड 19 में स्पाइक पर भी विचार विमर्श हुआ। महाराष्ट्र: 'सेप्टिक शॉक' से अस्पताल में 4 शिशुओं की मौत, BJP ने लगाया BMC पर लापरवाही का आरोप

पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में कोरोनावायरस केस की संख्या बढ़ रही है। 1,201 नए संक्रमण केस दर्ज होने के बाद एक दिन बाद राज्य में गुरुवार को 1,179 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+