बार्ज 305 केस: मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पप्पा मैनेजमेंट के 3 लोगों को किया गिरफ्तार
मुंबई, जुलाई 03: हाल ही में अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान तौकते ने महाराष्ट्र, गुजरात और केरल जैसे राज्यों में जबरदस्त तबाही मचाई थी। इस साइक्लोन की वजह से महाराष्ट्र और गुजरात में भारी नुकसान देखने को मिला था। वहीं तौकते की चपेट में आकर शिप बार्ज 305 डूब गया था, जिसके बाद इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना में 70 लोगों की जान चली गई थी।

इस पूरे मामले में शिप बार्ज 305 के पायलट की गिरफ्तारी ही हो चुकी है। अब शनिवार को मुंबई पुलिस ने पप्पा मैनेजमेंट के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इधर गिरफ्तारी के बाद मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सभी 3 लोगों को 8 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि मई में आए तूफान के दौरान नौसेना ने स्पेशल रेस्क्यू ऑपरेशनव चलाकर बेहद विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए शिप में सवार सैंकड़ों लोगों की जान बचाई थी।
आपको बता दें कि तौकते तूफान के चलते अरब सागर में ऊंची-ऊंची लहरे उठने लगी, जिससे बार्ज पी 305 जहाज डूब गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो शिप पर 261 लोग सवार थे। इस हादसे में करीब 70 लोगों की जान गई थी। नेवी और कोस्टगार्ड ने चार दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 150 से अधिक लोगों को बचाया।












Click it and Unblock the Notifications