'10 लोगों ने मिलकर शिवसैनिक पर किया हमला', संजय राउत ने शिंदे का नाम लिए बिना लगाए ये आरोप

नई दिल्ली, 28 जून। महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से जारी राजनीतिक संकट के बीच शिवसना सांसद व पार्टी प्रवक्त संजय राउत ने पार्ट के बागी गुट के विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा '10 लोगों ने एक शिवसैनिक पर हमला कर दिया। उसकी हालत ठीक है। ऐसे शिवसैनिकों की वजह से ही हमारी पार्टी बुलंदी पर है। जो शिवसेना के टिकट पर निर्वाचित हुआ और गुवाहाटी में बैठा है, उसने अपने समर्थकों के माध्यम से हमारे शिवसैनिक पर हमला करवाया।

Sanjay Raut

शिवसेना में बगावत के बाद पार्टी प्रवक्ता संजय राउत मौर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने मगंलवार को कहा कि 10 लोगों ने एक शिवसैनिक पर हमला कर दिया। उसकी हालत ठीक है। ऐसे शिवसैनिकों की वजह से ही हमारी पार्टी बुलंदी पर है। संजय राउत ने कहा है कि जो शिवसेना के टिकट पर निर्वाचित हुआ और गुवाहाटी में बैठा है, उसने अपने समर्थकों के माध्यम से हमारे शिवसैनिक पर हमला करवाया।

राजनीतिक संकट से जुझ रहे राज्य महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार का कभी भी फ्लोर टेस्ट संभव है। अपने ही बागी विधायकों के आरोपों का समना कर रही एमवीए सरकार लगातार घिरती जा रही है। वहीं जोड़तोड़ की राजनीति में जुटे शिंदे ग्रुप का पलड़ा भारी होता जा रही है। इस बीच शिवसेना के कई कार्यकर्ता महाराष्ट्र और दिल्ली में पार्टी के विद्रोहियों के खिलाफ सड़कों दिखे। वहीं दूसरी ओर शिवसेना और बागी गुट के बीच तीखे आरोप प्रत्यारोपों का दौर भी चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+