Vivekanand Youth Award: अगर आप के पास है यह योग्यता, तो कर सकते हैं विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए आवेदन

Maharajganj News: युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की खास योजना के तहत उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जिला सूचना अधिकारी महराजगंज, प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश के 10 युवाओं को व्यक्तिगत श्रेणी में प्रदेशस्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड दिया जाना प्रास्तावित है। अवार्ड के साथ प्रत्येक विजेता को ₹ 50000 प्रति युवा की दर से सम्मानित किया जाएगा।

vivekanand

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति द्वारा पुरुस्कार हेतु निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले जनपद के युवाओं के नाम शासन को भेजे जाएंगे। जिला युवा कल्याण विभाग ने जनपद के ऐसे युवाओं से जिन्होंने विकास कार्यक्रम के विभिन्न क्षेत्रों यथा खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्पबचत रक्तदान, नशामुक्ति जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर्य ऊर्जा संयन्त्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबन्धन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानवाधिकारों को बढ़ावा देना, पर्यटन, पारम्परिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग इत्यादि राष्ट्रीय अथवा सामाजिक महत्व के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो अपना विवरण जिला युवा कल्याण विभाग, विकास भवन महराजगंज अथवा क्षेत्रीय युवा कल्याण कार्यालय पर जमा कर सकते हैं।

यह हैं पात्रता की शर्तें

- सम्बन्धित युवा को जनपद महराजगंज का नागरिक होना अनिवार्य हैं।

- वह 15 वर्ष से 35 वर्ष की आयु के बीच हो।

- जिसका निर्धारण वर्ष के 01 जनवरी को नामांकन के समय के अनुसार होगा। - उसके द्वारा विगत तीन वर्षों में उपर्युक्त क्षेत्रों में पहचान योग्य कार्य किया गया हो।

- पुरस्कार जीवन काल में एक बार प्रदान किया जायेगा।

- किसी सरकारी सेवा में अर्थात केन्द्र / राज्य सरकार सार्वजनिक उपक्रमों विश्वविद्यालयों, स्कूल / कालेज आदि में कार्यरत व्यक्ति पुरस्कार के पात्र नहीं होंगे।

इच्छुक व्यक्ति आवेदन पत्र प्राप्त करने व जमा करने के लिए युवा कल्याण कार्यालय, कक्ष संख्या 48, विकास भवन महराजगंज में संपर्क कर सकते हैं। आवश्यक जानकारी हेतु दूरभाष संख्या 9793018912 पर संपर्क कर सकते हैं। आवेदन 31 जुलाई शाम 05:00 तक जमा किये जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+