Maharajganj Lok Sabha Chunav: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने किया मतदान, लोगों से की यह खास अपील
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Maharajganj News: उत्तर प्रदेश की महराजगंज लोकसभा सीट पर शनिवार सुबह से मतदान जारी है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व महराजगंज के बीजेपी सांसद पंकज चौधरी ने धनेवा धनेई के कंपोजिट विद्यालय के बूथ संख्या 202 पर अपना वोट डाला। इस दौरान सांसद ने पंक्ति में खड़ा होकर अपना मतदान किया।
वोट देने के बाद सांसद पंकज चौधरी ने कहा लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व आज है। मत का अधिकार हम सभी का संवैधानिक अधिकार है। इस अधिकार का हम सभी को प्रयोग करना चाहिए। जितना अधिक मतदान होगा उतनी मजबूत सरकार बनेगी। इसलिए महरागंज की समस्त जनता से अनुरोध है कि वह मतदान अवश्य करें।
सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि जनता ने मुझे 6 बार संसद में पहुंचाने का काम किया है। मैं इस बार सातवीं बार चुनाव मैदान में हूं। यहां की जनता मुझे फिर से अपना स्नेह और आशीर्वाद देगी।

सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन से कोई हो क्या फर्क पड़ता है। जब सपा- बसपा गठबंधन में यहां की जनता ने तीन लाख से अधिक वोटों से जीताने का काम किया तो इस गठबंधन में क्या कहना।
पंकज चौधरी 6 बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं। इस बार जीत दर्ज करते हैं तो वो अपना ही रिकार्ड तोड़गें। सात बार सांसद बनने वाले वो महराजगंज के पहले व्यक्ति होंगे। इससे पहले सिब्बन लाल सक्सेना चार बार इस सीट से सासंद रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications