Holi 2024: महराजगंज में होली की धूम,हर्षोल्लास के साथ मनाया गया त्योहार

Holi Celebration News Maharajganj: आज पूरे देश में होली का पर्व मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में सोमवार को होली की धूम रही। हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया गया।

महराजगंज जिले के फरेंदा, घुघली, परतावल, निचलौल, सिसवा, पनियरा,नौतनवां सहित कई जगहों पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर और रंग लगाकर खुशी का इजहार किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में होली को लेकर खासा उत्साह दिखा। कोई गानों पर थिरकता दिखा तो कोई ढोल नगाड़ों पर। होली का रंग सभी पर दिख रहा था।

mrj

महिलाओं और लड़कियों में भी होली का उत्साह दिखा। सभी ने उल्लास के साथ पर्व मनाया। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही टोली बनाकर लोग पैदल ही फाग के धुन गुनगुनाते एक-दूसरे के दरवाजे पर पहुंचकर होली की बधाई देते दिखे। सभी घरों पर उनका स्वागत रंग गुलाल और परंपरागत पकवानों के साथ किया गया। हर जगह यह कार्यक्रम लगभग दोपहर दो बजे तक चला। इसके बाद होली मिलन कर आशीर्वाद लेने का सिलसिला जो शाम के समय शुरू हुआ उसका क्रम देर रात्रि तक चलता रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+