मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए महराजगंज जिला निर्वाचन अधिकारी ने की यह खास पहल, ऐसे उठाएं लाभ
Maharajganj News: जनपद में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर 24 अप्रैल 2024 को प्रत्येक नगर पालिका, नगर पंचायत में एक विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में वे लोग भी शामिल हो सकेंगे, जिनके पास अभी तक वोटर आईडी कार्ड या मतदाता पहचान पत्र नहीं बना है।
UP Board Result 2024: इंतजार खत्म, आज दोपहर 2 बजे जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें परिणाम
कैंप का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करना और उन्हें उनको मतदाता पहचान पत्र बनवाने की सुविधा प्रदान करना है। कैंप के माध्यम से, महराजगंज जनपद का कोई भी नागरिक जिसका मतदाता पहचान पत्र किसी कारण नहीं बन पाया है, अपना वोटर कार्ड बनवा सकता है।

महराजगंज के प्रत्येक ऐसे नागरिक जिनका मतदाता पहचान पत्र अभी तक नही बन पाया है उनसे अनुरोध है कि वे इस अवसर का उपयोग करें और अपने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए इस कैंप में शामिल हों। इस सामाजिक उपक्रम के माध्यम से महराजगंज को वोटिंग प्रतिशत में उत्तर प्रदेश के नंबर वन बनाने में सहायता मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications