UP News: जानिए श्रावण मास, महाशिवरात्रि और मुहर्रम को लेकर डीएम ने क्या दिए निर्देश, लापरवाही पर होगा यह एक्शन

Maharajganj News Uttar Pradesh: श्रावण मास, महाशिवरात्रि, नागपंचमी और मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महराजगंज एक बेहद शांतिपूर्ण और अमनपसंद जनपद है। त्योहारों में भी जनपद का इतिहास अपवादों को छोड़कर शांतिपूर्ण ही रहा है और हम सबको पूर्ण विश्वास है कि अपनी परम्परा को जनपद के नागरिक आगे भी कायम रखेंगे और आगामी त्यौहार भी सकुशल सम्पन्न होंगे।

mahrajganj

उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुहर्रम और कांवड़ यात्रा के दौरान जुलूस अथवा अन्य किसी प्रकार के धार्मिक आयोजन की जानकारी पुलिस और प्रशासन को अवश्य उपलब्ध कराएं। किसी पक्ष को आपत्ति की स्थिति में स्वयं कोई निर्णय करने के बजाय अनिवार्य रूप से पुलिस-प्रशासन को अवगत कराएं। विवाद का न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। कोई भी आयोजन प्रशासन की पूर्व अनुमति से ही करें। पारंपरिक आयोजन के संदर्भ में भी आयोजन समिति, जुलूस की तिथि, स्थान, अनुमानित लोगों की संख्या आदि का पूर्ण विवरण एसडीएम अथवा संबंधित थाने में उपलब्ध करा दें। उन्होंने ताजियों की ऊंचाई निर्धारित सीमा में ही रखने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, अग्निशमन, मार्गों की सफाई आदि हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ताजिया जुलूस वाले मार्गों में विद्युत तारों को व्यवस्थित करने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने इस दौरान मेडिकल टीमों को भी सक्रिय रखने के लिए कहा। उन्होंने श्रावण मास के दृष्टिगत भी श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक इंतजाम और मंदिरों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सक्रिय और सतर्क रहें, ताकि किसी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।

पुलिस अधीक्षक भी दोनो पक्षों को संबोधित करते हुए परस्पर भाईचारे के साथ आगामी पर्वों को मनाने की अपील की। कहा कि किसी प्रकार की भ्रामक खबर को फैलाने अथवा उसके प्रभाव में आने से बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की भ्रामक और झूठी खबरों पर कड़ी नजर है और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए कड़ी नजर रखने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने डीजे आदि के इस्तेमाल के दौरान ध्वनि तीव्रता को निर्धारित सीमा में सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। त्योहारों की आड़ में ठगी करने वाले गिरोहों पर भी कड़ी निगरानी रखें। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि आयोजक प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके, अन्यथा उनकी भी जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी। कहा कि विगत में प्रशासन को जनपद के दोनो समुदायों के गणमान्य लोगों का बराबर सहयोग व समर्थन मिलता रहा है। प्रशासन द्वारा सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि कोई अप्रिय स्थिति पैदा न होने पाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

इससे पूर्व दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने पीस कमेटी को संबोधित किया और विभिन्न बिंदुओं से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों को अश्वस्त किया कि आगामी त्यौहारों को परस्पर सद्भावना व भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। बैठक का संचालन शमशुल हुदा ने किया।
बैठक में सभी एसडीएम/सीओ/ईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व दोनों समुदायों के सभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+