Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CISCE 10th, 12th Result 2024: कोई जज तो कोई बनना चाहता है डीएम, जानिए क्या कहा टॉपरों ने

CISCE 10th, 12th Result 2024 News Maharajganj Uttar Pradesh: आईसीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में महराजगंज के कई होनहारों ने सफलता का परचम फहराया। इसके साथ ही इन टॉपरों ने भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की।

देश की मुख्य न्यायाधीश बनना सपना -अरण्या

लिटिल फ्लॉवर स्कूल में इंटरमीडिएट टॉप करने वाली छात्रा अरण्या ने कहा कि देश की मुख्य न्यायाधीश बनना उसका सपना है। घुघली ब्लॉक की ग्राम अमोढ़ा निवासी व ओमान सरकार में सहायक मुख्य अभियंता सिविल के पद पर तैनात प्रमोद कुमार व गृहणी सरिता की पुत्री अरण्या ने कहा कि उनकी इस सफलता में माता- पिता के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों व स्कूल के शिक्षकों का अहम योगदान रहा। विशेष तौर पर चाचा एके उपाध्याय ने पढ़ाई में काफी प्रेरित करने का कार्य किया।

ritika

अरण्या ने कहा कि आज बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। न्यायिक क्षेत्र में जाने की सोच के बारे में उसने बताया कि वह उस पद पर पहुंचकर जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के साथ ही कानून का राज भी स्थापित करने की पक्षधर हैं।

प्रशासनिक सेवा में जाना ही लक्ष्य- रीतिका

लिटिल फ्लॉवर स्कूल महराजगंज में हाईस्कूल टॉप करने वाली छात्रा रीतिका गुप्ता ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में जाने को ही उसने लक्ष्य बनाया है। उसने बताया कि वैसे तो आईएएस बनना उसकी प्राथमिकता है। मगर विकल्प के रूप में वह भारतीय पुलिस सेवा व भारतीय विदेश सेवा को भी जेहन में लेकर चल रही है। उसने बताया कि उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षक व विशेष तौर पर मार्गदर्शन करने वाले चाचा-चाची (शिक्षक) को भी दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+