Chitragupta Puja 2024: कायस्थ समाज ने विधि विधान से की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Maharajganj News: पूरे देश में रविवार को भगवान चित्रगुप्त की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में महराजगंज जिले के घुघली क्षेत्र के ग्राम मटकोपा में कायस्थ समाज ने विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त की विधि विधान से पूजा अर्चना की ।

इस अवसर पर सर्वप्रथम कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त और कलम दवात की पूजा की। इसके बाद से कागज पर भगवान चित्रगुप्त सहित देवी देवताओं के नाम लिख विशेष आराधना की। इस दौरान भगवान चित्रगुप्त के नाम का जयकारा लग रहा था। अंत में आरती हुई।

chitragupta puja

पूर्व शिक्षक विनोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज कई वर्षो से भगवान चित्रगुप्त की पूजा करता आ रहा है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भव्यता के साथ मनाया जाना जाता है। इस दिन चित्रगुप्त जी की पूजा होती है। ऐसा कहा जाता है कि उनकी पूजा करने से जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

इस दौरान केशवर लाल, चन्द्र प्रकाश, भानु प्रकाश, सुनील कुमार, संजीव, मनीष, राजीव, शिवरतन, शुभकरन,हिमांशु, सुधांशु, समर, आयुष, अनुज,पुनीत, सौरभ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

chitragupta puja
महराजगंज शहर के श्रीचित्रगुप्त मंदिर बिस्मिल नगर प्रांगण में भगवान श्रीचित्रगुप्त की विधि-विधान से पूजा की गई। इसी क्रम में फरेंदा, सिसवा, निचलौल सहित कई जगहों पर कायस्थ समाज ने पूजा अर्चना की।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+