Lok Sabha Election2024 Maharajganj: चुनाव संबंधी है कोई शिकायत तो इन नंबरों पर दर्ज कराएं अपनी कंप्लेन

Lok Sabha Election2024: लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा लगातार सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।

शिकायत प्रकोष्ठ, कॉल सेंटर व कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी/डिप्टी सीवीओ डॉ विनोद विश्वकर्मा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपादित करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा द्वारा अपने आदेश के माध्यम से चुनाव संबंधी शिकायतों को दर्ज करने हेतु शिकायत प्रकोष्ठ, कॉल सेंटर व कंट्रोल रूम को स्थापित किया गया है।

dm

कंट्रोल रूम में 04 लैंड लाइन नम्बर और 04 मोबाइल नंबर को स्थापित किया गया है, जिनपर जनपद का कोई भी नागरिक चुनाव संबंधी शिकायत दर्ज कर सकता है। उन्होंने कहा कि लैंडलाइन नंबर 222162, 222311, 222103 और 222105 पर कोई भी नागरिक फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। इसके अलावा 8423015896, 8423675896, 7393955896 और 9795854752 पर भी नागरिक फोन कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाएगा।जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस सेक्टर अधिकारियों से उनको आवंटित सेक्टर में बने बूथों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से बिंदूवार बूथों की भौतिक स्थिति, अनिवार्य न्यूनतम सुविधाओं, बूथ के पूर्व चुनावी इतिहास आदि की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने पुलिस सेक्टर अधिकारी के साथ पुनः स्थलीय निरीक्षण कर लें और निरीक्षण आख्या से संबंधित एआरओ को अवगत कराएं। जिलाधिकारी महोदय ने सभी एआरओ को सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने ईओ/डीपीआरओ को सभी बूथों पर वॉल राइटिंग करवाने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट को भी बूथों का स्थलीय निरीक्षण करने का निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+