Holi 2025: संदिग्ध लोगों की होगी कड़ी निगरानी, अराजक तत्वों का होगा यह हाल, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Holi 2025 Latest News Maharajganj Uttar Pradesh: होली और जुमे के दौरान शांति व्यस्था को बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का एहसास करने हेतु जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण और फ्लैग मार्च किया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महोदय ने भिटौली, परतावल, श्यामदेउरवा सहित विभिन्न थानाक्षेत्रों में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों बड़हरा बरईपार, मोहम्मदा और बुधिराम आदि क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने एसडीएम और सीओ सदर के साथ परतावल बाजार में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को होली के दृष्टिगत लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने ड्यूटी प्वाइंट पर रहने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को अराजक तत्वों से कठोरता से निपटने का निर्देश दिया। कहा कि होली और जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराएं। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने और संदिग्ध तत्वों की कड़ी निगरानी का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि यदि कोई सोशल मीडिया पर अफवाह अथवा घृणा फैलाने का प्रयास करता है, तो तत्काल कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस दौरान संबंधित थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications