Maharajganj News: जल संरक्षण के लिए महराजगंज प्रशासन करेगा यह खास पहल, जानिए क्या है पूरी योजना
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में प्रशासन एक अनूठी पहल करने जा रहा है। इस पहल से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही जल के प्राकृतिक श्रोत लोगों के लिए सहायक बनेंगे। आइए जानते हैं ये सब कैसे होगा या सरकार की क्या योजना है? महराजगंज से संतोष शर्मा की रिपोर्ट -
प्रत्येक ब्लॉक में होगा यह काम उपायुक्त श्रम रोजगार करुणाकर अदीब ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सरकार प्राकृतिक संसाधनों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इसी क्रम में महराजगंज में भी उपेक्षित पड़े कुओं को चिन्हित करने का काम कर जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में दस- दस कुओं को चिन्हित कर इनका जीर्णोद्धार किया जाएगा। महराजगंज में 12 ब्लॉक हैं। इस तरह पूरे जिले में कुल 120 कुंओ को चिन्हित करने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत के लिए कुआं अभी भी प्राकृतिक जलश्रोत माना जाता है। जलसंकट से निपटने के लिए उनका संरक्षण जरूरी है। जिले के सभी ब्लॉकों में बड़ी संख्या में ऐसे कुएं हैं जिन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है। इनके संरक्षण से जहां जरूरतमंदों को समय पर पानी उपलब्ध हो सकेगा, वहीं ग्रामीण भारत की महत्ता भी दिन-प्रतिदिन बढ़ सकेगी।
Maharajganj News: महराजगंज में ' स्कूल चलो अभियान ' का हुआ शुभारंभ, जानिए क्या बोले विधायक?
करुणाकर अदीब,उपायुक्त श्रम रोजगार ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में दस-दस कुओं को संरक्षित करने के लिए उनके चिन्हीकरण के सम्बंध में सभी खंड विकास अधिकारियों व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications