यूपी चुनाव : PM मोदी का महराजगंज में विपक्ष पर वार, कहा- परिवारवादी कभी यूपी को काबिल नहीं बना सकते
महराजगंज, 28 फरवरी: महराजगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वंशवादी कभी भारत को काबिल नहीं बना सकते, वो कभी यूपी को काबिल नहीं बना सकते। क्या ये वंशवादी कुछ कर सकते हैं? कोविड काल में उन्होंने भारत के विश्वास को आहत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने स्वदेशी टीकों के खिलाफ देश के गरीबों को भड़काने की कोशिश की।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में बनी जिस कोरोना वैक्सीन पर हर हिंदुस्तानी सहित इन घोर परिवारवादियों को भी गौरव होना चाहिए था। उस वैक्सीन के खिलाफ ही इन्होंने देश के गरीबों को भड़काने की कोशिश की। दुनिया के बड़े बड़े देश भी आज वैक्सीन लगाने में भारत से काफी पीछे हैं। आज हमारा भारत अपने नागरिकों को पौने 200 करोड़ वैक्सीन डोज मुफ्त लगा चुका है। यही आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत की ताकत है। लेकिन ये घोर परिवारवादी भारत को ताकतवर नहीं देखना चाहते, कुछ न कुछ रोड़े अटकाते रहते हैं। इसलिए इस चुनाव में एक बार फिर इन्हें हराना है।
पीएम ने आगे कहा, ''मैं आज आप सबसे यही कहने आया हूं कि आपको इन घोर परिवारवादियों से सावधान रहना है। जिन जिलों को इन घोर परिवारवादियों ने जितना पीछे धकेला, उनके विकास के लिए हम उतनी ही ज्यादा मेहनत कर रहे हैं।''












Click it and Unblock the Notifications