UP Board Result 2025: महराजगंज की दीपशिखा और अभिषेक ने प्रदेश की टॉप टेन सूची बनाई जगह, मिले इतने अंक
UP Board Result Maharajganj Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटर का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। परिणाम की घोषणा के बाद मेधावियों के चेहरे खिल उठे। हाईस्कूल में जहां दीपशिखा व अनुपमा ने संयुक्त रूप से जिले को टॉप किया तो वहीं इंटर में बालक वर्ग के अभिषेक मद्धेशिया ने अपनी प्रतिभा दिखाई। रिपोर्ट संतोष शर्मा महराजगंज -
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक हाईस्कूल में दलसिंगार इंटर कॉलेज मंसूरगंज की दीपशिखा व श्रीमती कौशिल्या देवी इंटर कॉलेज चौमुखा की अनुपमा सिंह ने 96.67 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से पहला, एसएस इंटर कॉलेज की आँचल ने 96 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा, आरपीआइसी की शालिनी सिंह ने 95.33 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं अंशिका सिंह ने 95.17 प्रतिशत अंक पाकर चौथा, पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बरगाह पुर की अनन्या जायसवाल व कौशिल्या देवी इंटर कॉलेज के अनूप गुप्ता ने संयुक्त रूप से 94.83 प्रतिशत अंक पाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया। रामहर्ष के सुधांशु गुप्ता ने 94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठां, आरपीआइसी के अमृत तिवारी व निर्मला इंटर कॉलेज की वंशिका कुमारी ने 94.50 प्रतिशत अंक पाकर सातवां, रामहर्ष के सूर्यप्रकाश तथा आरपीआइसी के अमन व आदित्य ने 94.33 प्रतिशत अंक पाकर आठवां, चोखराज के शिवम सिंह, एसएनएसवीएम की अमृता ज्योति, आरपीआइसी के चंदन व शिवम एवं कौशिल्या देवी इंटर कॉलेज की हर्षिता पांडेय ने 94.17 प्रतिशत अंक पा नौवां तथा एसएस इंटर कॉलेज की अनुष्का चौहान ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया।
इंटर के जारी परिणाम के मुताबिक रामहर्ष इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक मद्धेशिया ने 95.60 प्रतिशत अंक पाकर जिले को टॉप किया। रामहर्ष की ही दिव्या विश्वकर्मा ने 94.60 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा तथा पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज की खुशी वर्मा व आरपीआइसी की पूजा वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रामहर्ष की गरिमा राजभर व आरपीआइसी की मोहनी सिंह ने 93.80 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। पंडित दीनदयाल की अश्मीना खातून ने 93.60 प्रतिशत अंक के साथ पांचवा, रामहर्ष के आयुष गुप्ता ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठां, आरपीआइसी के शुभम कुशवाहा ने 92.60 प्रतिशत अंक पाकर सातवां, रामहर्ष के अभिषेक यादव ने 92.20 प्रतिशत अंक पाकर आठवां, चोखराज की खुशी गुप्ता ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नौवां तथा आरपीआइसी के अभिषेक ने 91.60 प्रतिशत अंक पाकर दसवां स्थान प्राप्त किया।
तीनों टॉपरों को प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान
हाईस्कूल में जिले को टॉप करने वाली दीपशिखा व अनुपमा सिंह को प्रदेश की टॉप टेन सूची में आठवां स्थान एवं इंटर में टॉप करने वाले अभिषेक मद्धेशिया को प्रदेश की टॉप टेन सूची में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाकर जिले का गौरव बढ़ाने वाले सभी परीक्षार्थी बधाई के पात्र हैं। उम्मीद है कि इससे अन्य बच्चे भी भविष्य में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।
- प्रदीप शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक












Click it and Unblock the Notifications