UP Board Result 2025: महराजगंज के टॉपरों ने बताया रोज कितने घंटे की पढ़ाई, क्या चाहते हैं बनना?

UP Borad Result 2025 Maharajganj Topper Aim: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटर का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। परिणाम की घोषणा के बाद मेधावियों के चेहरे खिल उठे। हाईस्कूल में जहां दीपशिखा ने तो इंटर में अभिषेक ने जिला टॉप किया है। टॉपरों ने आगे भविष्य में जो बनने की इच्छा जताई है उसे जानते है। रिपोर्ट संतोष शर्मा महराजगंज -

सिविल सेवा में चयनित होना लक्ष्य

इंटर में जिले को टॉप करने वाले छात्र अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि उनका लक्ष्य सिविल सेवा में चयनित होना है। वे उसे ध्यान में रखते हुए ही अपनी तैयारी भी कर रहे हैं। 95.6 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान करने वाले छात्र अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता पिता के साथ नियमित अध्ययन को दिया। उसने बताया कि वह स्कूल में पढ़ने के बाद घर पर करीब तीन घंटे हर रोज पढ़ाई करते थे। उसके पिता ब्रह्मानंद मद्धेशिया एक निजी विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। जो उसकी पढ़ाई में ज्यादा सहायता करते थे। वहीं माता माया देवी गृहणी हैं लेकिन उसकी पढ़ाई को लेकर हमेशा सजग रहती हैं।

maharajganj


दीपशिखा पढ़ने में शुरू से है मेधावी

हाईस्कूल परीक्षा में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा दीपशिखा पनियरा ब्लॉक के ग्राम बेनीगंज के कोलहिया टोला निवासी धर्मेंन्द्र की पुत्री है। चार बच्चों में तीसरे नम्बर की बेटी दीपशिखा ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में संयुक्त रूप से जिले को टॉप करने व प्रदेश की टॉप टेन सूची में आकर जिले का ही नहीं, बल्कि क्षेत्र, परिवार, विद्यालय व स्वयं का भी नाम रोशन किया है।
दीपशिखा ने बताया कि उसके पिता बाहर काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी गृहणी हैं। उसने बताया कि वह सिविल सेवा में जाकर लोगों के लिए काम करना चाहती है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बहनों व विद्यालय के शिक्षकों को दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+