Unique Marriage: मर चुकी प्रेमिका की मांग में सिंदूर, शव से की शादी, लिया फेरे, मोहब्बत की मिसाल बन गया प्रेमी
Unique Marriage: महराजगंज जिले में रविवार की सुबह एक ऐसी खबर आई जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। एक युवक ने अपनी मरी हुई प्रेमिका की अर्थी को ही उसकी डोली बना दिया और वैदिक विधि से उससे विवाह रचाया। जब मंत्र पढ़े जा रहे थे, तब मंगलगीतों की जगह सिसकियों की आवाज गूंज रही थी।
मामला निचलौल थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक की मोहब्बत ने पूरे कस्बे को भावुक कर दिया। युवक स्थानीय बाजार में दुकान चलाता था और उसी मकान में रहने वाली एक लड़की से उसे प्रेम हो गया। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

परिवार वालों की पहले तो रजामंदी नहीं थी, मगर दोनों के जज्बातों के आगे सबको झुकना पड़ा। शादी की तैयारियां शुरू ही हुई थीं कि लड़की ने अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह खबर सुनकर युवक बेसुध हो गया और सीधे उसके घर पहुंचा।
वहां जाकर उसने साफ कहा कि उसने वादा किया था कि वह उसे अपनी दुल्हन बनाएगा और अब वह इस वादे से पीछे नहीं हटेगा। उसने परिवार से शव से ही विवाह की अनुमति मांगी। कुछ देर के लिए सब सन्न रह गए, परंतु प्रेम की गहराई को देखकर सबने रोते हुए सहमति दे दी।
वैदिक विधियों से रचाया गया अनोखा विवाह
अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच युवक ने पुजारी से विवाह संस्कार की याचना की। पंडित जी ने भी भारी मन से मंत्रोच्चारण शुरू किया। युवक ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और चुपचाप सात फेरों जैसे प्रतीकों के साथ विवाह पूरा किया।
इस दौरान महिलाएं जो कभी मंगल गीत गातीं, वो इस शादी में विलाप कर रही थीं। जो बारात होनी थी, वह अब शोक सभा में बदल गई थी। प्रेमिका की अर्थी अब एक सुहागन की तरह सजी थी। यह नज़ारा देख वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।
शव से विवाह के बाद युवक ने पति के अधिकार से प्रेमिका की चिता को मुखाग्नि दी। उसने कहा कि वह जीवन भर उसी का था और अब भी है। उसकी अंतिम यात्रा को सुहागन की विदाई बनाना उसका आखिरी फर्ज़ था। यह प्रेम, आस्था और पीड़ा का अद्भुत संगम था।
पुलिस का कहना है कि उन्हें एक युवती के आत्महत्या की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंपा गया। अब मामले की जांच की जा रही है। मौत की वजहें साफ नहीं हो पाई हैं, लेकिन सामाजिक तौर पर यह घटना कई सवाल खड़े करती है।












Click it and Unblock the Notifications