International Yoga Day: केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री ने किया योग, कहा- नियमित दिनचर्या में इसे करें शामिल

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला क्रीड़ा स्टेडियम में योगभ्यास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चाैधरी ने भी आमजन के साथ योग किया। इसके साथ थी उन्होंने सभी से योग करने की अपील की।

पंकज चौधरी ने कहा कि योग भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के सबसे बड़े प्रतीकों में से एक है । यह हमारे ऋषियों-मुनियों की परंपरा है। योग एक शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी सृष्टि भारत में हुई है। यह शरीर और मन के बीच सद्भाव को बढ़ावा देता है और व्यक्तियों को अच्छा और पूर्ण जीवन प्राप्त करने में मदद करता है।

pankaj

उन्होंने कहा कि आज लगभग 200 देश योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। कहा कि भारत के लिए कितने गौरव की बात है कि इसकी शुरुआत भारत से हुई थी और अब यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिर्फ भारत में ही नहीं पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल पर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा योग दिवस को घोषित किया गया था और आज प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ के परिसर में योग दिवस मनाकर विश्व को मानवता का संदेश दे रहे हैं।

pankaj

इससे पूर्व मुख्य योग प्रशिक्षक श्री कृष्ण मुरारी सिंह के नेतृत्व में शुभम द्विवेदी, रानी चंद्रा व विपुल भारद्वाज द्वारा सभी लोगों को योगाभ्यास कराया गया। ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्धचंद्रासन, भद्रासन, बज्रासन सहित योग प्रोटोकॉल का अनुसार अन्य आसनों व प्राणायामों का अभ्यास कराया गया।

mrj

इस अवसर पर विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने भी लोगों को 09वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए नियमित योगाभ्यास की अपील की।
भाजपा जिला संयोजक संजय पांडेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एस.डी.एम दिनेश मिश्रा, अपर एस डी एम महेन्द्र कुमार कमांडेंट होमगार्ड विंध्याचल उपाध्याय, सहित जनपदस्तरीय अधिकारीगण, होमगार्ड व पुलिस के जवानों, एन सी सी कैडेट और बड़ी संख्या में आम लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया।

Recommended Video

    International Yoga Day 2023: योग दिवस पर इस खास अंदाज में नजर आए सीएम योगी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+