Mahrajganj News: भीषण आग की चपेट में आने से दो मासूमों की मौत
महराजगंज के नौतनवां में गुरुवार को झोपड़ी में खेल रहे दो मासूमों की जलने से मौत हो गयी है।

Mahrajganj News: महराजगंज के नौतनवां क्षेत्र के खरगबरवां गांव में गुरुवार को झोपड़ी में आग लगने से उसमें खेल रहे दो मासूमों की जलकर मौत हो गयी। ग्रामीणों ने पंपिग सेट से आग बुझाने की कोशिश की। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो गयी थी दोनों मासूमों की मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, नौतनवां थाना क्षेत्र के खरगबरवां गांव के गौतम ने खेत की रखवाली करने के लिए बागीचे में एक झोपड़ी बना रखी थी। इसी झोपड़ी में दो मासूम भाई- बहन खेल रहे थे। झोपड़ी में लगा दरवाजा बंद हो गया था। अचानक झोपड़ी से आग की लपटे निकलने लगी। ग्रामीण यह नहीं जान पाए कि अंदर मासूम हैं। लेकिन जब मां व दादी चिल्लाते हुए झोपड़ी की तरफ बढ़े तब पता चला कि झोपड़ी में दो मासूम भी हैं।
पंपिग सेट व पानी चलाकर आग पर काबू पाया गया। आग बूझने पर दोनों मासूमों का शव देखकर मां बेहोश हो गयी। अन्य परिजन बदहवास हो गए।
Indian Railway Gorakhpur ने दो टीटीई को किया निलंबित, जानिए किस मामले में हुई यह कार्रवाई
नौतनवां क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि आग में जलने से दो मासूमों की मौत हो गयी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications