Summer Camp Maharajganj: समर कैंप में बच्चों का ऐसे हो रहा सर्वांगीण विकास, BEO ने बताई ये खास बातें

Ghughali Maharajganj Latest News Summer Camp Uttar Pradesh: महराजगंज जनपद के घुघली ब्लाक के 19 उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा 32 कंपोजिट विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय के देखरेख में समर कैंप का आयोजन सफलतापूर्वक पूरे जोश के साथ चल रहा है। इन कैंपाें में विद्यार्थी योगाभ्यास, तो कहीं पेंटिंग, कबड्डी व खो-खो जैसे स्वस्थ मनोरंजक खेलों में अपनाञ हुनर दिखा रहे हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पाण्डेय ने बताया कि घुघली ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालष बिरैचा में समर कैंप के दौरान योगा, खो-खो, फुटबाल इत्यादि की गतिविधियां करवाई गईं। प्रभारी प्रधानाध्यापक अश्वनी पटेल के द्वारा खेल व योगा के प्रभाव के बारे में प्रकाश डाला गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं अभिभावक एवं समर कैंप शिक्षक, शिक्षामित्र आशुतोष दूबे, भूरेलाल, एआरपी डाॅ धनंजय मणि त्रिपाठी,अतुल कुमार मिश्र, यशवीर कृष्ण त्रिपाठी आदि शिक्षक उपस्थित रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलकवनिया में प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश कन्नौजिया के नेतृत्व में समर कैप का आयोजन किया गया है।उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिया में बच्चों को समर्पित कैंप के दौरान विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं।

summer camp

घुघली ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बरवा खुर्द में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने योग व व्यायाम का अभ्यास किया। इसके पश्चात समर कैंप में म्यूजिकल चेयर, योग एवं व्यायाम के साथ लूडो, कैरम, क्रिकेट, खोखो, वाॅलीबाॅल आदि खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। समर कैंप में नामांकित सभी बच्चे उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विमलेश गुप्ता ने बताया कि यह समर कैंप 21 मई से प्रारंभ हुआ है, जो 15 जून तक सुबह सात से सुबह 10 बजे तक चलेगा। कैंप का मुख्य उद्देश्य छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों को रचनात्मक शैक्षिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। इस मौके पर शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। इसी क्रम में कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मीपुर देऊरवा में बच्चों ने समर कैंप के दौरान योगाभ्यास के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में प्रतिभाग किया। कंपोजिट विद्यालय पचरूखिया में प्रधानाध्यापक पवन पटेल ने बच्चों को विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों के माध्यम से समर कैंप के महत् के बारे में विस्तार से बताया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बारी गांव में प्रधानाध्यापक राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों ने समर में विभिन्न प्रकार के खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्साहपूर्ण माहौल में योगाभ्यास, पेंटिंग आदि कराया। कंपोजिट विद्यालय करमही में संजय मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में समर कैंप का आयोजन सफलतापूर्वक चल रहा है।

summer camp

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है समर कैंप : चन्द्र भूषण पाण्डेय

महराजगंज जनपद के घुघली ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में चल रहे समर कैंप के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्र भूषण पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार घुघली ब्लाक के 19 उच्च प्राथमिक विद्यालयों, 32 कंपोजिट विद्यालयों सहित कुल 51 विद्यालयों में समर कैंप में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से शैक्षणिक, शारीरिक व रचनात्मक गतिविधियों को शामिल किया गया है। जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कैलीग्राफी, कोडिंग, शूटिंग, मार्शल आर्ट, स्किल्स फॉर लाइफ और कुकिंग विदआउट फायर जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। वहीं क्रिकेट, बैडमिंटन, स्केटिंग, स्विमिंग व फुटबॉल के माध्यम से विद्यार्थियों के शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शूटिंग और मार्शल आर्ट जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी और लक्ष्य केंद्रित बनाना सिखा रही हैं, जबकि पर्सनैलिटी ग्रूमिंग के माध्यम से उनका आत्मविकास किया जा रहा है। इसके लिए स्व प्रेरित शिक्षकों का समूह, शिक्षामित्र, अनुदेशक और समाज के जागरूक लोगों का सहयोग निरंतर मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+