Mahrajganj News: दीनदयाल अन्त्योदय योजना के तहत सरकार दे रही ऋण, यह है अंतिम तिथि
दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत महराजगंज में पात्र व्यक्ति को लोन देने की प्रक्रिया शुरु की गई है।

Maharajganj News: दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के घटक स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद महराजगंज एवं वर्ष 2022-23 में चयनित नगर पालिका परिषद नौतनवा के अन्तर्गत निवासित व्यक्तियों के लिए व्यक्तिगत ऋण दे रहा है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गयी है।
शहर मिशन प्रबंधक डूडा आनंद मय त्रिपाठी ने बताया कि दीनदयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशनके घटक स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद महराजगंज एवं वर्ष 2022-23 में चयनित नगर पालिका परिषद नौतनवा के अन्तर्गत निवासित व्यक्तियों के लिए व्यक्तिगत ऋण अधिकतम धनराशि रू0 2.00 लाख एवं तीन से पाँच व्यक्तियों हेतु समूह ऋण (ग्रुप लोन) अधिकतम धनराशि रू0 10.00 लाख तक व्याज सब्सिडी युक्त ऋण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। इच्छुक व्यक्ति कार्यालय से आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते है, आवेदन की अन्तिम तिथि दिनांक 31 मई, 2023 है ।
उक्त जानकारी देते हुये आनंद मय त्रिपाठी ने बताया कि बैंको से स्वीकृत ऋण पर ब्याज सब्सिडी के रूप में 7 प्रतिशत से अधिक लगने वाले ब्याज को सब्सिडी के रूप में "पैसा पोर्टल" के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में दी जायेगी। लाभार्थी आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, दो फोटो, व्यवसाय से सम्बन्धित दस्तावेज सम्बन्धित व्यवसाय में यदि कोई प्रशिक्षण प्राप्त किया हो प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ संलग्न कर आवेदन पत्र डूडा कार्यालय में जमा किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए -7052152463, 7052152620 पर संपर्क किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications