World Earth Day: पृथ्वी दिवस पर आयोजित होगा 'सेल्फी विद अमृत सरोवर' कार्यक्रम
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर महराजगंज में 'सेल्फी विद अमृत सरोवर' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Mahrajganj News: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आमजन को जागरुक करने के लिए 'सेल्फी विद अमृत सरोवर' कार्यक्रम का वृहद आयोजन गांव से लेकर शहर तक किया जाएगा। जिसमें उसकी फोटो, वीडियो, वाइस मैसेज, मैसेज को ट्वीटर एवं अन्य सोशल मिडिया पर अपलोड कराया जाएगा, जो पीएम व सीएम को टैग भी किया जाएगा।
महराजगंज के उपायुक्त श्रम रोजगार राम दरश चौधरी ने बताया है कि विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 'सेल्फी विद अमृत सरोवर' कार्यक्रम आयोजित करते हुए उसके फोटो, वीडियो, वायस मैसेज, मैसेज को ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाएगा और इस अवसर पर एक गोष्ठी भी आयोजित किया जाएगा। जनपद में पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में संबंधित ग्राम के मनरेगा श्रमिकों ग्राम रोजगार सेवक, महिला मेट, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, स्वंय सहायता समूह की महिलाओं , बी.सी. सखी, संबंधित ग्राम पंचायत के निवासियों एवं जनप्रतिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
उपायुक्त श्रम रोजगार ने बताया कि उप मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में निर्मित कराये गए अमृत सरोवरों पर 6.00 लाख 'सेल्फी विद अमृत सरोवर' का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक अमृत सरोवरों पर कम से कम 50 संबंधित ग्रामवासियों द्वारा अमृत सरोवर के साथ ट्विटर पर ट्वीट करते हुए सोशल मीडिया (#selfie With Amrit Sarovar) हैशटैग के साथ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री, केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं राज्यमंत्री आदि के हैण्डल को टैग किया जाएगा एवं मीडिया के माध्यम से उक्त अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके साथ ही सभी संबंधित अमृत सरोवरों पर अमृत सरोवर के संबंधित बैनर भी लगाया जाएगा। उक्त अवसर एक लघु गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें जलवायु परिवर्तन, वृक्षारोपण, नदी, तालाब एवं वर्षाकाल में जल संचय आदि पर परिचर्चा की जायेगी।
Recommended Video

Mahrajganj: DDU राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश के लिए इस तिथि को होगी प्रवेश परीक्षा
इस अवसर पर ग्रामवासियों के द्वारा एक संकल्प लिया जायेगा कि उनके परिवार द्वारा एक पौधा अवश्य लगाया जायेगा एवं उस पौधे की देख-रेख एवं रख रखाव की जिम्मेदारी उनकी एवं उनके परिवार की होगी।
पृथ्वी दिवस से एक दिन पूर्व अमृत सरोवर स्वच्छता दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्राम पंचायतों में जन-जागरण, साफ-सफाई एवं स्वच्छता का प्रचार-प्रसार करते हुए अमृत सरोवर के आस पास सफाई का कार्य सम्पादित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications