Mahrajganj: DDU राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश के लिए इस तिथि को होगी प्रवेश परीक्षा
महराजगंज जिला समाज कल्याण विभाग दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल को परीक्षा कराएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा। प्रतिभाशाली छात्र आवेदन कर सकते हैं। इस विद्यालय में आवास के साथ भोजन, नाश्ता, कॉपी व पुस्तकें आदि समस्त वस्तुएं निःशुल्क उपलब्ध होंगी। आवेदन पत्र उक्त संस्था में किसी भी कार्य दिवस में पूर्वाहन में 10 बजे से अपरान्ह में 4 बजे तक निःशुल्क प्राप्त एवं जमा किये जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन ही मान्य होगा। केवल अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र ही प्रवेश के पात्र होंगे। विद्यालय में कक्षा 06 की 70 सीटों, कक्षा 07 की 08 सीटों व कक्षा 08 की 11 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
इस तिथि को होगी परीक्षा
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की तिथि 26 अप्रैल है, जबकि प्राप्त आवेदनों की सूची प्रकाशन की तिथि 28 अप्रैल है। निर्धारित की गयी है। प्रवेश परीक्षा के आयोजन की तिथि 30 अप्रैल है। सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ दिनांक 1 मई को किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications