UP: उज्बेकिस्तानी महिला के आधार कार्ड पर नई दिल्ली का पता देख चौंक गईं सुरक्षा एजेंसिया, हुई यह कार्रवाई
Maharajganj News: महराजगंज जिले में स्थित भारत - नेपाल की सोनौली सीमा पर उस समय सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक उज्बेकिस्तानी महिला को गिरफ्तार कर लिया जिस समय सीमा पार आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही थी। सुरक्षा एजेंसियां भी उस समय चौंक गयी जब महिला के आधार कार्ड पर दिल्ली का पता लिखा था। खुफिया व सुरक्षा एजेंसियां महिला से पूछताछ कर रही हैं।
जानकारी के मुताबिक, सोनौली सीमा पर एसएसबी जवानों द्वारा भारत व नेपाल से आने जाने वालों की तलाशी का काम सोमवार को हो रहा था। इसी दौरान जवानों को एक महिला पर संदेह हुआ। उसकी तलाशी ली गयी। उससे पूछताछ की गयी। इस दौरान उसके पासपोर्ट व वीजा पर नाम राखी मोवा दिलबाग निवासी उज्बेकिस्तान लिखा मिला जबकि आधार कार्ड पर नाम नुलिफर खान निवासी साकेत फ्लैट नंबर तीन मालवीय नगर नई दिल्ली लिखा मिला। फोटो की मिलान की गई तो आधारकार्ड पर फोटो असली मिली। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गयी।

थानाध्यक्ष सोनौली कोतवाली अभिषेक सिंह ने बताया कि आव्रजन विभाग की तहरीर पर महिला के विरुद्ध भारत में फर्जी आधार कार्ड बनवाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला कुछ दिन पूर्व भारत से नेपाल गयी थी। महिला को हिरासत में लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications