CMYUVA:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का आप भी उठाएं लाभ, महराजगंज के इन जगहों पर लगेगा कैंप, देखें तारीख

Mukhyamantri Yuva Udyami Yojna News Maharajganj: महराजगंज जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना को बढ़ावा देने के लिए खास पहल की है। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर इसके लिए कैंप लगाया जाएगा। आइए जानते हैं कब और कहां कैंप का आयोजन किया जाएगा?

उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने सूचित किया है कि जनपद में सूक्ष्म, लघु उद्यमों को गति प्रदान करने के लिये एंव अधिक से अधिक रोजगार सृजित किये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना लागू की गयी है। ऐसे युवा जिनकी उम्र 21 से 40 वर्ष हैं तथा शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 पास के साथ किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय / शैक्षणिक संस्थान से कौशल सम्बन्धी सर्टीफिकेट कोर्स भी प्राप्त किया गया है योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत पात्र युवाओं को स्वरोजगार के लिए रू० 05 लाख तक के परियोजनाओं पर उद्योग एवं सेवा क्षेत्र हेतु अगले 04 वर्षों के लिये ब्याजमुक्त एंव गारन्टीमुक्त ऋण (लोन) दिया जायेगा।

maharajganj

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि दिनांक 14.05.2025, 15.05. 2025, 16.05.2025 तक जनपद महराजगंज के सभी विकास खण्ड कार्यालय एंव सभी नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय पर कैम्प का आयोजन किया गया है, जिसमें योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जनपद महराजगंज के युवाओं का पंजीकरण एंव ऑन लाईन आवेदन भराये जाएंगे।

UP: प्रमुख सचिव ने बताया यूपी में कैसे बढ़ेगा पर्यटन? करना होगा यह काम , होंगे ये फायदे
उपायुक्त उद्योग ने कहा कि इच्छुक युवा अपने स्वरोजगार हेतु 14 मई 2025, 15 मई 2025, 16 मई 2025 को अपने नजदीकी विकास खण्ड कार्यालय एवं नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए अधिक से अधिक ऑन लाईन आवेदन कर लाभ प्राप्त करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+