फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म से देश ही विश्व में अपने उत्पादों की महिलाएं कर सकेंगी विक्री- पंकज चौधरी
Maharajganj News: सांसद वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा जिला पंचायत सभागार में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका निर्माण मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित- उत्पादित उत्पादो व सामग्रियों को फ्लिप्कार्ट से आंनलाइन पोर्टल से विक्रय हेतु स्वयं सहायता समूह सखियों की संगोष्ठी- कार्यशाला का आयोजन की दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने समूह सखियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि फ्लिप्कार्ट प्लेटफॉर्म इकार्मस एक बडा नाम है आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों को जनपद प्रदेश,देश व अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बिक्री कर महिलायें अपने पैरों पर खडी होकर आत्म निर्भर सहित समाज,घर व परिवार को उच्च स्थान पर खडा कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्पादित उत्पादो की क्वालिटी व पैकेजिंग होना आवश्यक है क्वालिटी व पैकेजिंग अच्छा हो तो बाजार में मांग बढ़ जायेगी, जिससे सामानो की बिक्री होगी तो आमदनी बढ़ेगी और जनपद सहित प्रदेश व देश का नाम बढेगा।

जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में स्वयं सहायता समूहों द्वारा जनपद में विभिन्न उत्पादों में मुर्गी पालन,बकरी पालन, इलेक्ट्रॉनिक सामान झालर,बल्ब,सिलाई, मोमबत्ती,अगर बत्ती, स्वच्छ पानी, हैण्ड वास, सहित अन्य उत्पादित सामग्रियों को स्वयं सहायता समूह की सखियों से वार्ता कर जानकारी लेते हुए किये जा रही उत्पाद की क्वालिटी, पैकेजिंग,पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फ्लिप्कार्ट एक सामानों की बिक्री का अच्छा माध्यम है और आज आपको एक ऐसा प्लेटफार्म मिल रहा है कि घर बैठे अपने सामानों को आनलाइन भेज सकती हैं। इसमें उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स में रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक नही है ।आप अपनी स्वेच्छा से रजिस्ट्रेशन कराकर नम्बर ले सकती है।
मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार राय द्वारा बताया गया कि जनपद में 11 हजार संगठनों में 10 हजार स्वयं सहायता समूह की सखियों का रजिस्ट्रेशन है जिनके द्वारा गोबर के उपले सहित अन्य सामानों की उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर फ्लिप्कार्ट के मुख्य कार्पोरेट आफिसर रजनीश कुमार व टीम सहयोगियों द्वारा फ्लिप्कार्ट सामर्थ के सम्बन्ध में वीडियो के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर आत्म निर्भर महिला किसान प्रोड्यूसर मिठौरा द्वारा अगर बत्ती, मोमबत्ती व अन्य सामान, वैष्णवी स्वयं सहायता समूह पनियरा द्वारा डिटर्जेंट पाउडर सहित कपडा, महराज स्वयं सहायता द्वारा बर्मी कम्पोस्ट,मां दुर्गा स्वयं सहायता बासपार बैजौली द्वारा आचार मुरब्बा, लक्ष्मी स्वयं सहायता बर्मी कम्पोस्ट व अन्य हैण्डवास,सनटाइज,झालर, सहित अन्य उत्पादों की बिक्री स्टाल भी लगाये गये थे। कार्यशाला में संजय कुमार पाण्डेय जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी, पी0सी0एफ0 चेयरमैन सहित विकास से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला समापन की पीडी-एन आर एन एल एम रामदरश चौधरी, द्वारा स्वयं सहायता समूहों, मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया।












Click it and Unblock the Notifications