Maharajganj: पत्नी को प्रधान प्रेमी के साथ गेस्ट हाउस में पकड़ा रंगेहाथ, दोस्तों के साथ की जमकर धुनाई

उत्तर प्रदेश के महराजगंज ज़िले में आज एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शहर में स्थित एक गेस्ट हाउस में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गांव के सरपंच के साथ पकड़ लिया। इसके बाद गेस्ट हाउस के सामने ही जमकर हंगामा हुआ। इसी दौरान पूरी घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही महिला का कहना है की उसका पति बेबुनियादी इल्जाम लगा रहा है और वह सरपंच से बदला लेना चाहता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Maharajganj Wife caught red-handed in guest house with main lover thrashed with friends video viral

आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा
दरअसल, पूरा मामला यूपी के महराजगंज जनपद के पनियरा विकास खण्ड का है। यहाँ एक ग्राम सभा के ग्राम प्रधान और एक महिला की पिटाई का वीडियो स्कयल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो में पिटाई करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही है। पति का कहना है कि उसको काफी समय से अपनी पत्नी पर शक था। जिसके चलते आज एक होटल में पत्नी को उसके प्रेमी सरपंच के साथ रंगरलियां मनाते पकड़ लिया। मिलने पर पति ने दोस्तों के साथ मिलकर दोनों की धुनाई कर दी। प्रधान की धुनाई होता देख मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई। पति ने दोनों को पकड़ कर बगल के चौकी में भी पहुंचाया।
महिला ने अपने बयान में कहा है कि उसका पति मुकदमें में सुलह करने का दबाव बनाने के लिए ग्राम प्रधान के ऊपर लांक्षन लगाकर मारने-पीटने लगा। महिला का मायका प्रधान के गाँव पर ही है। पति से अनबन होने के कारण मायके में ही रहती है। बुधवार प्रधान महिला को लेकर जिला मुख्यालय जा रही थी। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय पर उक्त महिला के पति ने प्रधान व पत्नी को किसी स्थान पर पकड़ लिया और जम कर पिटाई कर डाली।

Maharajganj Wife caught red-handed in guest house with main lover thrashed with friends video viral

जेल जाने से बचा ग्राम प्रधान
बता दें कि इस पूरे प्रकरण का भीड़ ने विडिओ बना लिया और शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल विडिओ की दिन भर खूब चर्चा होती रही। वीडियो के वायरल होने के बाद मामला जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी तक जा पहुंचा। महिला के बयान पर जैसे तैसे ग्राम प्रधान तो जेल जाने से बच गए लेकिन महिला के शौहर ने प्रधान के खिलाफ तहरीर दी है।
तहरीर में महिला के पति ने बताया कि पनियरा क्षेत्र का एक प्रधान उनकी पत्नी को पैसा और नौकरी का प्रलोभन देकर भगा लाया। दोनों को वह ढूंढ रहा था। दोनों के महराजगंज के एक गेस्ट हाउस में ठहरने की जानकारी मिली। इस पर वह अपने सहयोगियों के साथ गेस्ट हाउस पर पहुंचा। वहां, बीवी और प्रधान को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया।
वहीं कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि गेस्ट हाउस के बाहर पति-पत्नी के बीच हंगामे की सूचना मिली थी। पति के आरोप पर गेस्ट हाउस की जांच की गई। वहां दोनों के एंट्री दर्ज नहीं है। महिला पति के आरोप से मुकर रही है, महिला पति पर इल्जाम लगा रही है। प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई है, छानबीन चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+