Loksabha Election 2024: महराजगंज में लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराएंगे ये अधिकारी

Maharajganj News: जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ.प्र. के निर्देश के क्रम में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार के कार्यों के ससमय एवं दक्षतापूर्वक निष्पादन हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति किये जाने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन संबंधी विविध गतिविधियों के लिए संबंधित अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त करते हुए भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों/निर्देशों व निर्वाचन नियमों के अनुरूप कार्यों को नियत समय पर संपादित करने का निर्देश दिया गया है।

mahrajganj

नोडल अधिकारियों की सूची

संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी, महराजगंज : कार्मिक प्रबंधन, रामदरश चौधरी, परियोजना निदेशक : कार्मिक प्रशिक्षण,जगदीप यादव, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी : सामग्री प्रबंधन, महेन्द्र प्रताप, डिप्टी कलेक्टर : परिवहन प्रबंधन, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, कंप्यूटर, साइबर सुरक्षा व आई.टी., अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक : स्वीप, डा० पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी : कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्लान व वी.एम., आतिफ हुसैन खान, अधिशासी अभियन्ता जल निगम : ईवीएम प्रबंधन, मदन मोहन वर्मा, उप भूमि अध्याप्ति अधिकारी महराजगंज/ उप जिलाधिकारी, (न्यायिक) फरेन्दा : एमसीसी, राज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी : व्यय निगरानी,जगदीप यादव, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी : बैलेट पत्र, पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस , प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी : मीडिया, अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी : काम्युनिकेशन प्लान, नवीन प्रसाद, अपर उप जिलाधिकारी सदर : निर्वाचन नामावली, ध्रुवचन्द त्रिपाठी, जिला प्रोवेशन अधिकारी : शिकायत निस्तारण और वोटर हेल्पलाइन, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला अबकारी अधिकारी : पर्यवेक्षक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+