Maharajganj News: घर पर थी शादी,बंद था रास्ता,विरोध करने पर मनबढ़ों ने किया यह काम,17 के खिलाफ केस दर्ज

महराजगंज पुलिस ने चाकू से हमला करने के मामले में 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें सात नामजद हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

mrj

Mahrajganj News: महराजगंज के निचलौल के लोहिया वार्ड में बुधवार रात मनबढ़ों ने इसी वार्ड के रहने वाले अजय कांदू को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में मनबढ़ वहां से भाग निकले। अजय का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार को बेटे की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद व 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गयी हैं।

अजय कांदू के पुत्र राहुल कांदू ने बताया कि घर पर शादी थी। सभी लोग तैयारियों में जुटे थे। कुछ लोगों ने घर के सामने स्थित बूचड़खाने के पास वाहन खड़ा कर दिया था। जिसे हटाने के लिए पिताजी ने उनसे आग्रह किया। बार- बार कहने पर भी वे नहीं सुने और आक्रोशित हो उठे। इसी बीच उन्होंने मारपीट शुरु कर दी और देखते ही देखते चाकू से हमला कर दिया। जिसमें पिता गंभीर रुप से घायल हो गए। जब तक आस-पास के लोग पहुंचते तब-तक वह फरार हो चुके थे। इस घटना में आस-पास के लोगों का ही हाथ है। पुलिस को तहरीर दी गयी है।

इंस्पेक्टर आंनद कुमार गुप्ता ने कहा कि बेटे ने तहरीर दी है। उसी आधार पर सात नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद लोगों में इमरान, मनौवर, फिरोज, परवेज, मुन्ना, मोनू, सोनू शामिल हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।

Recommended Video

    अजमेर: दो करोड़ रिश्वत मांगने वाली एडिशनल एसपी सस्पेंड, देखिए पूरी खबर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+