Maharajganj News: इस वजह से प्रेमी ने प्रेमिका पर किया था एसिड अटैक, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Maharajganj News: महराजगंज जिले के भिटौली क्षेत्र में युवती पर एसिड फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इसका एक साथी भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कई खुलासे किए हैं। युवती का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि शुक्रवार को एनकाउंटर में एसिड अटैक के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भैसा पुल के पास मुठभेड़ में हॉस्पिटल संचालक अनिल वर्मा के पैर में गोली लगी है। वहीं, रामचरन साहनी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। युवती व युवक के बीच प्रेम संबंध था। इस बीच युवती की शादी तय हो गई। 10 दिन बाद उसकी शादी होनी है। यह बात जैसे ही आरोपी को पता चली, वह नाराज हो गया। उसने फोन पर युवती को धमकी भी दी। इस बीच बृहस्पतिवार शाम को मौका पाते ही युवक ने एसिड फेंक कर युवती की जान लेने की कोशिश की।

इस मामले में कई टीमें गठित की गयी थी। आरोपियों की सूचना मिलते ही उनका पीछा किया गया और उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications