Maharajganj: दो बाइक की हुई आमने-सामने की टक्कर, 4 लोगों की हुई मौत
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले (Maharajganj) में दीपावली की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह दर्दनाक हादसा महाराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के भटहट बभनौली मार्ग पर हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, नटवा जंगल निवासी अजीत (15) अपने अन्य दो साथियों सुन्नी यादव (15) सुंदरम (19) के साथ भटहट से अपने घर नटवा आ रहे थे। जैसे ही वो बरगदवा पहुंचे, तभी सामने से गोरखपुर की तरफ से आ रही बाइक जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी।
हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल एक युवक का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम युवक के इलाज में लगी हुई है। वहीं, हादसे के बाद से नटवा गांव के युवकों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वहीं, एक्सीडेंट का बाद मौके पर पहूंची पुलिस ने गोरखपुर के युवकों के परिजनों को सूचना दी है, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे हैं।
थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे के दौरान तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications