Maharajganj News: संचारी रोग के लिए महराजगंज प्रशासन ने की यह खास पहल, होंगे ये फायदे
Maharajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आज जनपद में विभिन्न ग्राम पंचायतों, निकायों और स्कूलों में अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों और क्रियाकलापों का संचालन किया गया। पंचायतीराज विभाग द्वारा परतावल, पनियरा, घुघली, निचलौल, धानी और मिठौरा के विभिन्न ग्राम पंचायतों जैसे कोटवा, सिरसिया, डोंगरी, रामचन्द्रही, कनापार आदि में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, चूना, ब्लीचिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।
इसी प्रकार नगर निकायों में भी विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई कराया गया। साथ ही कूड़े का निस्तारण भी कराया गया।
कृषि विभाग द्वारा बृजमनगंज, फरेंदा, पनियरा और परतावल के विभिन्न गांवों में चूहा, छछून्दर आदि से होने वाले रोगों और उनपर रोकथाम के विषय में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा भी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों संचारी रोगों, उनके कारणों, उनसे बचाव और रोकथाम के विषय में जागरूक किया गया। विभिन्न विद्यालयों द्वारा रैली का आयोजन कर आसपास के लोगों को जागरूक किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का संचालन 01 जुलाई से किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सम्बन्धित विभागों द्वारा आपसी समन्वय से विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन कर संचारी रोगों पर प्रभावी रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications