Maharajganj Mahotsav: इस खास अंदाज में हुआ 'महराजगंज महोत्सव' का समापन

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में आयोजित महोत्सव मंगलवार को समाप्त हो गया। स्थापना दिवस पर आयोजित महराजगंज महोत्सव में अनूप जलोटा, रवि किशन,मनोज तिवारी, निरहुआ सहित कई कलाकारों ने भाग लिया। महोत्सव के अंतिम दिन जनपद के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि दयाशंकर मिश्र 'दयालु', सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज महोत्सव में प्रतिभाग कर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान पं दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज महराजगंज की नन्ही बच्ची अंशिका के सत्यम शिवम सुंदरम गीत पर नृत्य और पार्थवी आर.के शनशाइन, और सिसवां बाजार की पार्थवी अग्रवाल के मुँह से शिव तांडव सुनकर लोगो ने दोनों बच्चियों के जमकर उत्साहवर्धन किया। इनके अलावा सरदार पटेल इंटर कॉलेज की श्वेता ने शुभ दिन आयो पर अपने नृत्य से लोगों की प्रशंसा बटोरी। इसके अतिरिक्त सरदार पटेल इंटर कॉलेज शिवनगर, ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, नव जीवन ज्योति स्कूल भैंसी, सेक्रेट हार्ट स्कूल निचलौल समेत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने लोगों को अपनी प्रतिभा से अभिभूत किया।

maharajganj

Maharajganj News: 3 से 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, आमजन होंगे जागरुक
इसके उपरांत स्थानीय कलाकारों में रामकरन लहरी, विद्यासागर यादव, आस्था त्रिपाठी, अमर अंजन, बृजेन्द्र कुमार और मयंक श्रीवास्तव आदि ने बिरहा सहित विभिन्न लोक गीतों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक सदर जय मंगल कन्नौजिया, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाधिकार अनुनय झा , पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+